'मैं मर रही हूं.. ठगा महसूस कर रही हूं, एक दिन ऐसा आएगा जब...' आखिर किस दर्द से गुजर रही हैं अर्चना पूरन सिंह?

कपिल शर्मा शो को जज कर खूब पॉपुलैरिटी हासिल करने वाली अर्चना पूरन सिंह इन सबके बावजूद भी खुश नहीं हैं। अच्छी-खासी पहचान मिलने के बावजूद भी एक्ट्रेस खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही हैं।

मुंबई, 27 सितंबर: कपिल शर्मा के शो से मशहूर एक्ट्रेस और शो की जज अर्चना पूरन सिंह को अच्छी खासी पहचान हासिल हुई है। जलवा, राजा हिंदुस्तानी, मोहब्बतें और कुछ-कुछ होता है जैसी शानदार फिल्मों में अर्चना काम भी कर चुकी हैं। इन फिल्मों के अलावा एक्ट्रेस कई फेमस टीवी शोज जैसे श्रीमान-श्रीमती, जाने भी दो पारो और जूनून में दिखाई दीं। और अब वे कपिल शर्मा शो को जज कर खूब पॉपुलैरिटी हासिल कर रही हैं। लेकिन इन सबके बावजूद भी अर्चना पूरन सिंह खुश नहीं हैं। अच्छी-खासी पहचान मिलने के बावजूद भी एक्ट्रेस खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही हैं।

इमेज को लेकर क्या बोलीं अर्चना?

इमेज को लेकर क्या बोलीं अर्चना?

अर्चना पूरन सिंह का मानना है कि हमेशा से उनके पास अवसरों की कमी रही है। इंडियन एक्सप्रेस संग बातचीत में एक्ट्रेस अपनी इमेज को लेकर कहती हैं कि वो छाप काफी पक्की है। कई लोग मुझे मिस ब्रिंगाजा से जानते हैं। कुछ-कुछ होता है फिल्म के रिलीज को 25 साल बीत चुके हैं। लेकिन वो कैरेक्टर आज तक मेरे साथ है।

'खुद को ठगा महसूस कर रही हूं'

'खुद को ठगा महसूस कर रही हूं'

अर्चना कहती हैं कि लोगों को लगता है कि मुझे सिर्फ कॉमेडी ही सूट करती है। लेकिन एक एक्टर होने के नाते मैं खुद को ठगा हुआ महसूस करती हूं। मैं अच्छे रोल्स के लिए तरसती रह गई हूं। सब कहते हैं कि आपको एक ही जैसे रोल्स मिल रहे हैं इसका मतलब आप लकी हैं कि लोग आपको देखना चाहते हैं।

'ये एक एक्टर के लिए मौत है'

'ये एक एक्टर के लिए मौत है'

लेकिन ये एक एक्टर के लिए मौत है। मुझे याद है कि नीना गुप्ता ने एक दफा काम ढूंढते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया था। अर्चना ने एक जैसे रोल्स और काम ना मिलने पर अपना दर्द बयां किया।

'लोगों ने मेरा एक पहलू देखा'

'लोगों ने मेरा एक पहलू देखा'

एक्ट्रेस ने कहा कि एक आर्टिस्ट होने के नाते मैं परफॉर्म करने के लिए मर रही हूं। लोगों ने सिर्फ मेरा एक पहलू देखा है। मेरा एक सीरियस साइड भी है। मैं कॉमेडी से भी ज्यादा कर सकती हूं। मैं रो सकती हूं, रुला भी सकती हूं। मेरा वो साइड अभी दिखना बाकी है। और मैं जानती हूं एक दिन ऐसा जरूर होगा।

एक ही अवतार में दिखीं अर्चना

एक ही अवतार में दिखीं अर्चना

'कपिल शर्मा शो' में बतौर जज हंसी के ठहाके लगाने वाली अर्चना पूरन सिंह को देखकर अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता कि वे किस दर्द से गुजर रही हैं। लोगों ने हमेशा से अर्चना को हंसी मजाक वाले किरदार करते हुए देखा है। हालांकि, अर्चना का मानना है कि वे सीरियस रोल्स भी कर सकती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+