'मुझे काम चाहिए', Archana Puran Singh का छलका दर्द, कैसे ठप हुआ करियर? हंसने के बाद ये क्या हुआ हाल?

Archana Puran Singh: बॉलीवुड और टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। 80 के दशक से लेकर अब तक 100 से ज्यादा फिल्मों और टीवी शोज में काम कर चुकीं अर्चना पूरन सिंह ने हर दौर में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। हालांकि हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने करियर को लेकर ऐसा खुलासा किया है, जिसने फैंस को चौंका दिया है।

छोटे पर्दे की सफलता बनी बड़े मौके की रुकावट
अर्चना पूरन सिंह का मानना है कि जहां 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) ने उन्हें नई लोकप्रियता दी, वहीं कहीं न कहीं इस शो की वजह से उनका एक्टिंग करियर धीमा भी पड़ गया है। एक्ट्रेस इस समय हाथ जोड़कर लोगों से काम मांगती नजर आ रही हैं। उन्होंने साफ कहा है- मुझे काम चाहिए, मेरा करियर ठप पड़ रहा है।

archana puran singh

अर्चना पूरन सिंह का छलका दर्द

अर्चना पूरन सिंह ने बताया कि 'द कपिल शर्मा शो' से जुड़ने के बाद उनके पास फिल्मों के लिए समय ही नहीं बचता था। साल में कई एपिसोड शूट करने के कारण वह लंबे शेड्यूल वाली फिल्मों के ऑफर ठुकराने को मजबूर हो गई थीं। उन्होंने एक उदाहरण देते हुए कहा कि एक फिल्म के लिए उन्हें 25 दिनों तक स्कॉटलैंड में शूट करना था लेकिन कपिल शर्मा शो की वजह से वो ये मौका नहीं ले पाईं।

लोगों से काम मांग रहीं अर्चना पूरन सिंह

-अर्चना पूरन सिंह के मुताबिक लगातार फिल्मों को मना करने का असर ये हुआ कि फिल्ममेकर्स ने उन्हें अप्रोच करना ही कम कर दिया है। उन्होंने कहा है कि अब इंडस्ट्री में उन्हें लेकर एक गलत धारणा बन गई है कि वह सिर्फ एक जज के रूप में हंसती नजर आती हैं जबकि सच ये है कि वह एक गंभीर और अनुभवी एक्ट्रेस भी हैं।

-अर्चना पूरन सिंह ने कहा कि जब से वह ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में जज के रूप में नजर आ रही हैं तो उनको उम्मीद है कि उनके पास दूसरे प्रोजेक्ट्स के लिए समय निकल सकेगा। एक्ट्रेस का कहना है कि अब वह ट्रैवल कर सकती हैं और फिल्मों या वेब सीरीज में दोबारा एक्टिव हो सकती हैं।

सोशल मीडिया और व्लॉगिंग से हो रही कमाई

आपको बता दें कि एक्टिंग के अलावा अर्चना पूरन सिंह सोशल मीडिया और यूट्यूब पर भी काफी एक्टिव हैं। उनके व्लॉग्स और रील्स को दर्शकों का खूब प्यार मिलता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह इन प्लेटफॉर्म्स से हर महीने लाखों रुपये की कमाई भी करती हैं। आज के समय में अर्चना पूरन सिंह करीब 250 करोड़ रुपए की संपत्ति की मालकिन हैं।

राजकुमार राव संग फिल्म 'टोस्टर' में आ रहीं नजर

हाल ही में अर्चना पूरन सिंह को फिल्म 'Toaster' में देखा जा रहा है, इसमें उनके साथ बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा भी हैं। अर्चना पूरन सिंह और राजकुमार राव इससे पहले 'विकी विद्या का वो वाला वीडियो' में साथ काम कर चुके हैं। अर्चना पूरन सिंह ने खुद बताया कि उस फिल्म में उनके काम को देखकर ही उन्हें 'टोस्टर' का ऑफर मिला।

अर्चना पूरन सिंह के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

'टोस्टर' के बाद अब अर्चना पूरन सिंह जल्द ही वेब सीरीज 'आदर्श बाल विद्यालय' में नजर आएंगी। इस वेब सीरीज में उनके साथ के के मेनन भी दिखाई देंगे। फैंस को उम्मीद है कि इस नए दौर में अर्चना पूरन सिंह एक बार फिर अपने एक्टिंग टैलेंट से सबको चौंका देंगी।

ओटीटी से अर्चना पूरन सिंह कर रहीं नई शुरुआत

अर्चना पूरन सिंह की कहानी ये दिखाती है कि सफलता के साथ कभी-कभी चुनौतियां भी आती हैं। जहां एक तरफ कॉमेडी शो ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई, वहीं दूसरी तरफ उनके एक्टिंग करियर को थोड़ी रफ्तार धीमी करनी पड़ी। अब देखना दिलचस्प होगा कि ओटीटी के इस नए दौर में वह अपने करियर को किस तरह नई उड़ान देती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+