प्रियंका गांधी के PA के खिलाफ FIR दर्ज, बिग बॉस फेम अर्चना गौतम को धमकी देने का आरोप, जानें पूरा मामला
बिग बॉस-16 की फाइनलिस्ट और कांग्रेस नेता अर्चना गौतम के पिता की शिकायत पर मेरठ में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के निजी सचिव के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। अर्चना ने संदीप सिंह पर गंभीर आरोप लगाए थे।

Archana Gautam: बिग बॉस के सीजन 16 की कंटेस्टेंट अर्चना गौतम शो के बाद भी चर्चा में बनी हुई हैं। अर्चना ने हाल ही में प्रियंका गांधी के पीएम ( PA) संदीप सिंह पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद उनके पिता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी को 'जान से मारने की धमकी' दी गई थी।
आपराधिक धमकी और एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज
मेरठ के परतापुर पुलिस थाने (Partapur police station) में दर्ज अपनी शिकायत में उन्होंने 'जातिवादी शब्द' भी बोले जाने का आरोप लगाया। गौतम ने फेसबुक लाइव के दौरान प्रियंका गांधी के पीए संदीप सिंह पर आरोप लगाए थे। इस बीच अब मेरठ पुलिस ने आपराधिक धमकी और एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
जातिसूचक शब्दों और अभद्र भाषा के इस्तेमाल का आरोप
अर्चना गौतम के पिता गौतम बुद्ध (Gautam Budh) का आरोप है कि उनकी बेटी 26 फरवरी को प्रियंका गांधी के आमंत्रण पर छत्तीसगढ़ के रायपुर में कांग्रेस के महाधिवेशन में शामिल होने गई थी। वहां उन्होंने संदीप सिंह से प्रियंका गांधी से मिलने का समय मांगा था। उन्होंने आरोप लगाया कि, उन्होंने उन्हें प्रियंका गांधी से मिलवाने से इनकार कर दिया। उन्होंने जातिसूचक शब्दों और अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया और अर्चना से अभद्र भाषा में बात की। इसके अलावा उन्होंने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।'
पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच
मेरठ सिटी एसपी पीयूष सिंह ने एएनआई (ANI) को बताया कि, अर्चना गौतम के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। बिग बॉस की पूर्व प्रतियोगी और कांग्रेस नेता अर्चना गौतम को कथित तौर पर धमकी देने के लिए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के पीए के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। अधिकारी ने कहा कि, मामले में आगे की जांच चल रही है।'












Click it and Unblock the Notifications