Arbaaz Khan Net Worth: फ्लॉप रहा करियर, फिर भी अरबाज खान है करोड़ों के मालिक, जानें कुल नेटवर्थ
Arbaaz Khan Net Worth: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के भाई अरबाज खान वैसे तो अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहते हैं। इन दिनों एक्टर अपने तीसरे रिलेशनशिप को लेकर खूब सुर्खियों में छाए हैं। खबर है कि अरबाज 56 साल की उम्र में अपनी तीसरी गर्लफ्रेंड शौरा खान से शादी करने वाले हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं कि अरबाज की कितनी नेटवर्थ है।
अरबाज खान ने बॉलीवुड में फिल्म दरार से कदम रखा। उस दौरान उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। इसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दीं जिसमें हैलो ब्रदर, दरार, शूटआउट एक लोखंडवाला, दबंग शामिल है। हालांकि इसके बाद एक्टर की एक के बाद एक फिल्में फ्लॉप होती चली गईं जिसके बाद उन्होंने डायरेक्शन की तरफ रुख किया। अरबाज ने अब तक 4 फिल्में प्रोड्यूस की हैं जिसमें दबंग 3, दबंग 2, डॉली की डोली और फियरलेस शामिल हैं।

अरबाज खान की नेटवर्थ की बात करें तो सुपरहिट फिल्में ना देने के बावजूद करोड़ों के मालिक हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर की कुल संपत्ति करीब 547 करोड़ है। इसके अलावा एक्टर की कमाई ज्यादातर फिल्मों से होती है वह ब्रांड एंडोर्समेंट नहीं करते। अरबाज खान एक फिल्म के लिए 10 से 15 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं।
इसके अलावा अरबाज खान को महंगी गाड़ियों का भी शौंक है। उनके कार कलेक्शन की बात करें तो एक्टर के पास रेंज रोवर, टोयोटा लैंड क्रूजर, बीएमडब्ल्यू 7, ऑडी Q7 समेत कई कारें हैं जिसकी कीमत करोड़ों में है। हालांकि सलमान खान और पिता सलीम खान की नेटवर्थ की तुलना में अरबाज की काफी कम है।
बता दें कि, अरबाज खान का साल 2017 में मलाइका अरोड़ा संग तलाक हुआ था। इसके बाद उनकी लाइफ में जॉर्जिया आईं और दोनों ने एक दूसरे को लगभग 4 साल तक डेट किया। लेकिन पिछले साल 2022 में दोनों का ब्रेकअप हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह फिलहाल मेकअप आर्टिस्ट शौरा खान को डेट कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications