'कल कहां आना है?' दूसरी शादी को लेकर अरबाज खान से पैप्स ने पूछा सवाल, ब्लश करने लगे एक्टर

Arbaaz Khan Reacts Second Marriage: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के भाई अरबाज खान बीते कुछ दिनों से अपनी डेटिंग अफवाह को लेकर चर्चा में हैं। खबर है कि जॉर्जिया एंड्रियानी से ब्रेकअप के बाद अरबाज खान अपनी तीसरी गर्लफ्रेंड शौरा खान से जल्द शादी करने वाले हैं। इस बीच उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

इंडिया टूडे की रिपोर्ट के मुताबिक अरबाज खान 24 दिसंबर को दूसरी बार दूल्हा बनने जा रहे हैं। शादी से एक दिन पहले उन्हें मुंबई में उमंग 2023 इवेंट में देखा गया। इस दौरान एक्टर ने पैपराजी को जमकर पोज दिए कि तभी पैप्स ने शादी को लेकर ऐसा सवाल पूछ लिया जिसे सुनकर एक्टर शर्मा गए।

arbaaz khan

अरबाज खान से पैपराजी ने पूछा कि, अरे सर कल कितने बजे आना है? दूसरे ने पूछा, 'कल कहां आना है।' ये सवाल सुनते ही अरबाज ब्लश करने लगे और बिना कोई जवाब दिए ही वह बहुत कुछ कह गए। एक्टर ने पैपराजी को मजाक में मुंह पर उंगली कर चुप रहने का इशारा किया। उन्होंने शादी के सवाल पर केवल मुस्कुराकर रिएक्ट किया। अब अरबाज का ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

अरबाज का यह वीडियो वायरल होने के बाद फैंस अनुमान लगा रहे हैं कि एक्टर दूसरी बार दूल्हा बनने वाले हैं। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें एडवांस में बधाई दे रहे हैं। NEWS 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, अरबाज खान अपनी तीसरी गर्लफ्रेंड शौरा खान को काफी समय से डेट कर रहे हैं। शौरा पेशे से मेकअप आर्टिस्ट हैं और उनका बॉलीवुड से खास कनेक्शन है। दोनों इस रिश्ते को लेकर काफी सीरियस हैं।

बता दें कि, अरबाज खान का मलाइका अरोड़ा से साल 2017 में तलाक हो गया था। इसके बाद उनकी लाइफ में जॉर्जिया एंड्रियानी आईँ और दोनों ने एक दूसरे को लगभग 4 साल तक डेट किया। हालांकि अब दोनों का ब्रेकअप हो चुका है। खुद जॉर्जिया ने एक इंटरव्यू के दौरान इस ब्रेकअप की पुष्टि की थी। फिलहाल अरबाज ने अपनी दूसरी शादी को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+