57 की उम्र में अरबाज खान बनने जा रहे हैं पिता? 22 साल छोटी पत्नी हैं प्रेग्नेंट? ऐसे खुला राज
Arbaaz Khan and Sshura: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के भाई और इंडस्ट्री के फेमस प्रोड्यूसर अरबाज खान इस समय खबरों में छाए हुए हैं। खबर है कि 57 की उम्र में अरबाद खान एक बार फिर पापा बनने जा रहे हैं।
क्या प्रेग्नेंट हैं शूरा खान?
कहा जा रहा है कि अरबाज खान और उनकी दूसरी पत्नी शूरा खान अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। हालांकि कपल ने अभी तक इस बारे में कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है, लेकिन लोगों को लग रहा है कि शूरा खान प्रेग्नेंट हैं।

57 की उम्र में पापा बनने वाले हैं अरबाज खान?
आपको बता दें कि अरबाज खान ने साल 2023 में शूरा खान से दूसरी शादी की थी। वहीं अब खबर है कि अरबाज खान जल्द ही पिता बन सकते हैं। दरअसल अप्रैल 2025 में ही अरबाज खान को शूरा के साथ एक मैटरनिटी क्लिनिक के बाहर देखा गया था, उसके बाद से ही बच्चे के कयास लगाए जा रहे हैं।
ढीले कपड़ों में नजर आईं शूरा खान
वहीं अब हाल ही में अरबाज खान और शूरा खान को लंच डेट के बाद एक रेस्तरां से बाहर निकलते देखा गया था। दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अरबाज खान अपनी पत्नी शूरा को पकड़कर सीढ़ियों से नीचे ले जा रहे थे।
सीढ़ियों पर अरबाज खान ने संभाला
इस वीडियो में शूरा खान ढीले कपड़ों में नजर आ रही हैं। ऐसे में लोग कह रहे हैं कि हो सकता है कि शूरा ने प्रेग्नेंसी के चलते ही ऐसे कपड़े पहने हों। वहीं अरबाज खान इस मौके पर सफेद टी-शर्ट और डेनिम में नजर आ रहे थे। एक्टर ने अपनी पत्नी से कहा- आराम से उतरो। फिर शूरा कार के अंदर बैठ गईं।
क्या खान परिवार में गूंजने वाली हैं किलकारियां?
इसके बाद अरबाज खान ने वहां मौजूद पैपराजी का अभिवादन किया और वह भी कार में बैठ गए। इस वीडियो के वायरल होने के बाद से ही शूरा खान की प्रेग्नेंसी की जमकर चर्चा हो रही है। लोग कह रहे हैं कि जल्द ही खान परिवार में किलकारियां गूंजने वाली हैं।
शूरा और अरबाज खान की उम्र में 22 साल का अंतर
-जानकारी के अनुसार 57 साल के अरबाज खान ने 24 दिसंबर 2023 को शूरा खान से शादी की। कथित तौर पर उनकी उम्र में 22 साल का अंतर है। कपल ने शादी से पहले एक साल तक एक दूसरे को डेट किया था।
-शूरा और अरबाज की पहली मुलाकात फिल्म 'पटना शुक्ला' के सेट पर हुई थी, जिसे अरबाज खान ने प्रोड्यूस किया था। आपको बता दें कि एक समय पर शूरा खान बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन और उनकी बेटी राशा थडानी की पर्सनल मेकअप आर्टिस्ट थीं।
अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा का तलाक
-जानकारी के अनुसार अरबाज खान ने मलाइका अरोड़ा से साल 1998 में शादी की थी। हालांकि शादी के 19 साल बाद 2017 में दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया था। अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा का एक बेटा अरहान खान भी है, जिसकी उम्र 22 साल है।
-इसके अलावा शूरा खान की पहले भी शादी हो चुकी है और उन्होंने अपने पहले पति से तलाक ले लिया था। पिछली शादी से शूरा को एक आठ साल की बेटी भी है। ये उनका दूसरा बच्चा होगा।












Click it and Unblock the Notifications