57 साल की उम्र में फिर से पापा बनने जा रहे हैं अरबाज खान? वीडियो में दूसरी पत्नी शूरा की दिखी ऐसी हालत

Arbaaz Khan and Sshura: बॉलीवुड के सुपरस्चार सलमान खान के भाई और इंडस्ट्री के फेमस प्रोड्यूसर अरबाज खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि 57 की उम्र में एक बार फिर अरबाज खान पापा बनने वाले हैं।

क्या दोबारा पिता बनने वाले हैं अरबाज खान?
आपको बता दें कि अरबाज खान ने साल 2023 में शूरा खान से दूसरी शादी की थी। वहीं अब खबर है कि अरबाज खान जल्द ही पिता बन सकते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि खान परिवार में फिर से किलकारी गूंजने वाली है। दरअसल, हाल ही में अरबाज खान को शूरा के साथ एक मैटरनिटी क्लिनिक के बाहर देखा गया है।

Arbaaz Khan and Sshura

मैटरनिटी क्लिनिक के बाहर नजर आईं शूरा खान

जानकारी के अनुसार अरबाज खान को पहले से ही एक्स पत्नी मलाइका अरोड़ा से एक बेटा अरहान है, जिसकी उम्र 22 साल है। हाल ही में एक मैटरनिटी क्लिनिक के बाहर से वायरल हो रहे वीडियोज ने शूरा खान की प्रेग्नेंसी की अटकलों को तेज कर दिया है।

अरबाज खान और शूरा खान का वीडियो हुआ वायरल

-ऐसा माना जा रहा है कि शूरा खान अपने चेकअप के लिए क्लिनिक पहुंची थीं। उनके साथ अरबाज खान भी मौजूद थे। ऐसे में दोनों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। सोशल मीडिया पर अरबाज खान और शूरा खान का वीडिया तेजी से वायरल हो रहा है।

-वीडियो में देखा जा सकता है कि अरबाज खान इस दौरान अपनी पत्नी शूरा का हाथ थामे, उन्हें संभालते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को देखकर कई लोग यही अनुमान लगा रहे हैं कि शूरा खान प्रेग्नेंट हो सकती हैं। हालांकि दोनों में से किसी ने भी इसे लेकर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है और न ही कोई आधिकारिक जानकारी सामने आई है।

शूरा खान की पहली शादी से एक 8 साल की बेटी

वहीं दिसंबर 2023 में अरबाज खान और शूरा खान ने शादी की थी। इस शादी में पूरा खान परिवार शामिल हुआ था। आपको बता दें कि शूरा खान पति अरबाज खान से उम्र में 20 साल छोटी हैं। वहीं शूरा खान की उम्र 40 से अधिक है और उनकी पिछली शादी से एक आठ साल की बेटी भी है। ये उनका दूसरा बच्चा होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+