Arbaaz Khan की एक्स गर्लफ्रेंड को सिकंदर खेर ने किया किस, फिर कमर पर हाथ रखकर की ऐसी हरकत, हुए ट्रोल
Giorgia Andriani Birthday: बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान की एक्स गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी ने 21 मई को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। जिसके लिए उन्होंने ग्रैंड पार्टी रखी थी और इसमें उनके कई दोस्त भी शामिल हुए। वहीं सोशल मीडिया के जरिए कई सितारों ने भी उन्हें बर्थडे विश किया।
जॉर्जिया एंड्रियानी की बर्थडे पार्टी में अनुपम खेर के बेटे सिकंदर खेर भी शामिल हुए। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जॉर्जिया ने कैमरे के सामने सिकंदर के साथ खूब सारे पोज दिए। लेकिन इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसी हरकत कर दी जिसकी वजह से फैंस का गुस्सा फूट पड़ा।

दरअसल, वीडियो में देखा जा सकता है कि पोज देते वक्त दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग नजर आ रही है। लेकिन इस दौरान सिकंदर ने अचानक जॉर्जियो के गाल पर किस कर दिया। इतना ही नहीं जिस तरह उन्होंने कमर पर हाथ रखा हुआ है उसकी वजह से जॉर्जिया काफी अनकंफर्टेबल हो गई।
अब सोशल मीडिया पर सिकंदर खेर को फैंस लगातार ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा "भाई ने उसे किस कर लिया और तुम सब लोग उसके हाथ रखने से परेशान हो।" अन्य यूजर ने लिखा, ये हाथ रखने का कौन सा तरीका है। एक ने लिखा, वो कितनी ज्यादा अनकंफर्टेबल हो रही है औऱ ये फिर भी हाथ रखा हुआ है। एक यूजर ने लिखा, 'अनुपम खेर के बेटे से ऐसी उम्मीद नहीं थी।'
बता दें कि, जॉर्जिया एंड्रियानी ने अब तक ज्यादा प्रोजेक्ट्स में काम नहीं किया है। लेकिन फैंस उनको अरबाज खान की एक्स गर्लफ्रेंड की वजह से ज्यादा जानते हैं। मलाइका अरोड़ा से तलाक के बाद दोनों रिलेशनशिप में आ गए थे। लेकिन ये रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया और दोनों अलग हो गए। हालांकि दोनों ने अपने ब्रेकअप का काफी समय बाद ऐलान किया था। जॉर्जिया से अलग होने के बाद अरबाज खान ने शूरा खान को लगभग 2 साल डेट किया और पिछले साल 2023 में दोनों ने शादी कर ली।












Click it and Unblock the Notifications