Arbaaz Khan संग शादी के बाद देर रात कैमरे से बचती हुई दिखीं शूरा खान, फैंस ने पूछा- 'हिजाब कहां है'
Arbaaz Khan Shura Khan Video: बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान ने मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से बीते 24 दिसंबर को शादी की। 56 साल की उम्र में दूसरी बार शादी करके अरबाज खान काफी खुश हैं। न्यूली मैरिड कपल फिलहाल अपनी शादी को एंजॉय कर रहे हैं। इस बीच दोनों को साथ में डिनर डेट पर स्पॉट किया गया। लेकिन इस दौरान शूरा खान कैमरे से बचती हुई नजर आईं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
अरबाज खान और शूरा खान को देर एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान दोनों अपने कैजुअल लुक में नजर आए। न्यूली मैरिड कपल की तस्वीरें जैसे पैपराजी क्लिक करने लगे तो कार में बैठीं शूरा खान कैमरे से बचती हुई नजर आईं। उन्होंने हाथों से बार-बार चेहरा छुपाने की कोशिश की। हालांकि शूरा को ये भारी पड़ गया और लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

अरबाज खान और शूरा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। नेटिजेन्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'हिजाब कहां गया, नौटंकी करते हैं सिर्फ हिजाब का मजाक बनाते हैं।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'इसमें चेहरा छुपाने की क्या बात है।' एक ने लिखा, 'ये तो एक्ट्रेस भी नहीं है फिर क्यों इस तरह चेहरा छुपा रही है।' वहीं कुछ यूजर्स ने लव बाइट्स नोटिस करने की बात कही।
बता दें कि, अरबाज खान और शूरा को शादी के बाद कई बार साथ में स्पॉट किया गया। हाल ही में अरबाज का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें उन्होंने शूरा के लिए तेरे मस्त मस्त दो नैन गाना गाया। ये सुनकर शूरा काफी इमोशनल हो गई थीं। इसके अलावा कपल की शादी की तस्वीरें औऱ वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
अरबाज खान अपनी लव लाइफ को लेकर हमेशा से चर्चा में रहे हैं। साल 2017 में उनका मलाइका अरोड़ा से तलाक हुआ था। दोनों के अलग होने की खबर से फैंस काफी दंग रह गए थे। इसके बाद उनकी लाइफ में जॉर्जिया एंड्रियानी आई और दोनों 4 साल तक रिलेशनशिप में रहे। लेकिन बाद में ये रिश्ता भी खत्म हो गया। अब अरबाज को फाइनली उनका प्यार मिल गया है और वह शूरा के साथ शादी करके काफी खुश हैं।












Click it and Unblock the Notifications