'छोटी बच्ची हो क्या?', अरबाज खान का हाथ पकड़े नजर आईं शूरा खान, हुईं बुरी तरह ट्रोल

Arbaaz Khan Shura Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के भाई अरबाज खान इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने 24 दिसंबर को मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से शादी की। जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं।

अरबाज खान जिस तरह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब लाइमलाइट में रहते हैं उतना ही उनकी पत्नी शूरा खान इन सबसे दूर रहना पसंद करती हैं। हाल ही में उन्हें शादी के बाद डिनर डेट पर स्पॉट किया गया और इस दौरान वह पैपराजी से बचती नजर आईं। अब कपल को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

 Shura Khan

अरबाज खान और शूरा शादी के बाद नए साल के मौके पर वेकेशन के लिए निकल गए। इस दौरान दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। हालांकि शूरा हमेशा की तरह कैमरे से बचती हुई नजर आईं। उन्होंने पैपराजी को पोज तक नहीं दिेए। अपने चेहरे को कैप से कवर करके वह पति अरबाज का हाथ पकड़कर चलती रहीं। लेकिन बाद में अरबाज के कहने पर उन्होंने पोज दिए और फोटो क्लिक करवाई। हालांकि वह काफी जल्दी में लग रही थीं।

अरबाज और शूरा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग उनको लगातार ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'ये किसका बच्चा है।' एक ने लिखा, 'बाप-बेटी की जोड़ी।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'इतनी अच्छी को डेट करने के बाद अरबाज ने इसे चुना हद है।' एक ने लिखा, 'ये उसके सामने छोटी बच्ची लग रही है।'

आपको बता दें कि, अरबाज खान और शूरा खान लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। 24 दिसंबर को उन्होंने बहन अर्पिता खान के घर सीक्रेट वेडिंग की। 56 साल की उम्र में अरबाज की दूसरी शादी को लेकर फैंस दंग रह गए। इससे पहले अरबाज की शादी मलाइका अरोड़ा से हुई थी लेकिन साल 2017 में तलाक हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+