शादी के बाद मुंह छुपाते हुए दिखे अरबाज और शूरा, वीडियो देख फैंस बोले- 'निकाह किया है चोरी थोड़ी'
Arbaaz Khan Shura Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के भाई अरबाज खान ने 24 दिसंबर को सीक्रेट वेडिंग की। उन्होंने बहन अर्पिता खान के घर पर मेकअप आर्टिस्ट शूरा के साथ शादी रचाई। सोशल मीडिया पर इसकी कई फोटोज और वीडियो वायरल हो रही हैं। इस बीच एक्टर अपनी दूसरी पत्नी शूरा के साथ कार में मुंह छुपाते हुए नजर आए।
अरबाज खान अब अपनी जिंदगी की नई शुरूआत से काफी खुश हैं। लोग सोशल मीडिया पर उनको शादी की बधाई दे रहे हैं। अब शादी के बाद एक्टर को पहली बार उनकी नई बीवी शूरा खान के साथ कार में एकसाथ जाते हुए देखा गया। लेकिन हैरानी की बात ये है कि पैपराजी को देखते ही दोनों मुंह छुपाने लगे।

अरबाज खान की वायरल हो रही वीडियो में देखा जा सकता है कि वह खुद कार ड्राइव कर रहे हैं और उनकी पत्नी शूरा कैजुअल लुक कैरी किया हुआ है। जैसे ही दोनों की नजर पैपराजी पर पड़ी तो एक्टर ने मुंह छुपाते हुए तुरंत अपनी गाड़ी स्पीड से भगाई। कपल का यह वीडियो सामने आने के बाद फैंस उन्हें बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं।
अरबाज और शूरा की वीडियो पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'ये तो इसकी बेटी की तरह लग रही है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'यार ये अब क्यों चेहरा छुपा रहे हैं जब शादी कर ली।' एक अन्य ने लिखा, 'अब क्या छुपा रहे हैं।' एक ने लिखा, 'ऐसा क्या कर लिया जो मुंह छुपाना पड़ रहा है।'
बता दें कि 24 दिसंबर को अरबाज खान ने मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान के साथ सीक्रेट वेडिंग की। जिसमें दोनों के परिवार वाले और खास दोस्त शामिल हुए थे। शूरा से पहले अरबाज जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे थे। दोनों लगभग चार साल रिलेशनशिप में रहे। हालांकि पिछले साल 2022 में दोनों का ब्रेकअप हो चुका था जिसकी जानकारी जॉर्जिया ने दी थी।












Click it and Unblock the Notifications