क्या करती हैं एआर रहमान की बेटियां, खतीजा और रहीमा? सोशल मीडिया पर हो क्यों हो रही है उनकी चर्चा?
AR Rahman Daughters: ऑस्कर अवॉर्ड विनर सिंगर और म्यूजीशियन एआर रहमान अपने तलाक को लेकर इस समय लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। खबर है कि 29 साल साथ रहने के बाद सिंगर ने अपनी पत्नी सायरा बानो से ग्रे तलाक ले लिया है।
खतीजा और रहीमा की हो रही है चर्चा
इस खबर के सामने आने के बाद से एआर रहमान के फैंस काफी शॉक्ड हो गए हैं। लोग हैरान हो रहे हैं कि 29 साल की शादी एकदम से कैसे टूट सकती है। वहीं तलाक के खबरों के बीच एआर रहमान और उनकी एक्स वाइफ सायरा बानो की दोनों बेटियां खतीजा और रहीमा की भी सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है।

बेटियों ने पैरेंट्स के तलाक को लेकर कही थी ऐसी बात
लोग एआर रहमान की दोनों बेटियों के बारे में जानने के लिए भी काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि अपने पैरेंट्स के तलाक को लेकर दोनों बेटियों खतीजा और रहीमा ने अपना रिएक्शन दिया था। वहीं बेटे अमीन ने भी अपने पैरेंट्स के लिए इमोशनल पोस्ट लिखा था।
क्या करती हैं एआर रहमान की दोनों बेटियां- खतीजा और रहीमा
-आपको बता दें कि एआर रहमान और उनकी एक्स वाइफ सायरा बानो की दोनों बेटियां खतीजा और रहीमा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। इसके अलावा उनका एक बेटा अमीन भी है। खतीजा को बुर्का पहने हुए ही देखा जाता है। वह अपना चेहरा छिपाकर रखना पसंद करती हैं।
-खतीजा की शादी हो चुकी है। उन्होंने साल 2022 में साउंड इंजीनियर रियासदीन शेख मोहम्मद से चेन्नई में शादी की थी। इसके अलावा खतीजा फिल्म मिनमिनी से बतौर म्यूजिक डायरेक्टर तमिल इंडस्ट्री में अपना डेब्यू कर चुकी हैं।
-वहीं एआर रहमान की छोटी बेटी रहीमा एक फेमस व्लॉगर हैं और बुर्के से दूर ही रहती हैं। वह अपने गॉर्जियस लुक से सोशल मीडिया पर कहर बरपाती रहती हैं। उनकी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं।
-इसके अलावा अमीन अपने पिता एआर रहमान की तरह सिंगर हैं। उन्हें अपने कई गानों के लिए अवॉर्ड भी मिल चुके हैं।
एआर रहमान की पत्नी सायरा का बड़ा फैसला
आपको बता दें कि गत 19 नवंबर 2024 को एआर रहमान की पत्नी सायरा बानो ने सोशल मीडिया पर तलाक के बारे में बताकर लोगों को हैरान कर दिया था। सायरा बानो ने बताया था कि वह अपनी 29 साल पुरानी शादी को खत्म कर रही हैं।
मानसिक तनाव के चलते लिया गया फैसला
सायरा बानो की वकील के मुताबिक कई सालों तक शादी के बंधन में रहने के बाद मानसिक तनाव के चलते सायरा और एआर रहमान ने अपने रास्ते अलग करने का ये मुश्किल फैसला लिया है। वहीं एआर रहमान ने भी इस मामले पर रिएक्ट किया है।












Click it and Unblock the Notifications