Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Remix कल्चर पर एआर रहमान का बड़ा बयान, कहा- संगीत को खराब कर रहा है रीमेक और रीमिक्स

एआर रहमान ने एक इंटरव्यू में रीमिक्स संस्कृति और उसकी प्रवृत्ति के बारे में बात की और कहा कि वह इस रिमिक्स कल्चर को बिल्कुल पसंद नहीं करते हैं।

मुंबई, 27 सितंबरः म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान संगीत जगत का एक ऐसा खजाना है जिसने सुरों को एक अलग पहचान दी है। अकादमी पुरस्कार विजेता संगीतकार एआर रहमान ने लगभग 30 साल पहले डायरेक्टर मणिरत्नम के साथ अपनी संगीत यात्रा की शुरुआत फिल्म 'रोजा' के साथ की थी। अब, तीन दशकों के बाद, वह फिर से डायरेक्टर मणिरत्नम की फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन: पार्च 1' में म्यूजिक दे रहे हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में एआर रहमान ने रीमिक्स संस्कृति के बारे में कई राज खोले और बताया कि पुराने गानों का इस तरह का रिमिक्स उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं है।

एआर रहमान ने कहा- मुझे नहीं पसंद रीमिक्स कल्चर

एआर रहमान ने कहा- मुझे नहीं पसंद रीमिक्स कल्चर

एआर रहमान और मणिरत्नम ने इस साल इंडस्ट्री में 30 साल पूरे कर लिए हैं। ऐसे में एआर रहमान ने इंडिया टूडे को दिए गए अपने खास इंटरव्यू में रीमिक्स संस्कृति और उसकी प्रवृत्ति के बारे में बात की और कहा कि वह इस रिमिक्स कल्चर को बिल्कुल पसंद नहीं करते हैं। इस इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि अन्य संगीतकारों द्वारा उनकी धुनों को रीमिक्स करने पर वह क्या कहना चाहते हैं तो जवाब में उन्होंने कहा- जितना अधिक मैं देखता हूं, उतना ही चौंक जाता हूं। इस तरह की चीजों से संगीतकार का इरादा खराब हो जाता है।

रीमिक्स कल्चर में सुधार की जरूरत

एआर रहमान ने इंटरव्यू में कहा- लोग कहते हैं कि मैं फिर से कल्पना कर रहा हूं। आप कौन होते हैं दोबारा सोचने वाले। उन्होंने आगे कहा- मैं किसी और के काम को लेकर भी बहुत सावधान रहता हूं। आपको सम्मानजनक होना चाहिए और मुझे लगता है ये रिमिक्स कल्चर एक ग्रे एरिया है जिसमें सुधार की सख्त जरूरत है।

प्रोड्यूसर के कहने पर मॉर्डन टच देना पड़ता है

एआर रहमान ने कहा- कई बार संगीतकार अपने निर्माता और निर्देशकों के कहने पर अपनी खुद की धुनों को रीमेक और रीमिक्स को मॉर्डन टच दे देते हैं। एक किस्से के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा- एक फिल्म का तेलुगु संगीत लॉन्च होना था और उससे एक दिन पहले प्रोड्यूसर्स ने कहा, हर गीत जो आप दोनों (मणिरत्नम और एआर रहमान) ने बनाए हैं एकदम फ्रेश लग रहे हैं क्योंकि इसका सब कुछ डिजिटल मास्टरिंग में किया गया है। इसमें पहले से ही वह गुण मौजूद है और हर कोई इस म्यूजिक को पसंद कर रहा है।

पुराने गाने को नया बनाने के लिए लेनी पड़ती है अनुमति

एआर रहमान ने आगे कहा- इसलिए अगर मुझे इन गानों को नया बनाने की जरूरत है, तो मुझे इसे फिर से रिक्रिएट करना होगा। लोग पुराने गाने को नया बनाने के लिए अनुमति लेते हैं लेकिन अगर वह हाल ही में गाया गया गाना हो तो ये सब बड़ा ही अजीब लगने लगता है।

एआर रहमान ने 'पोन्नियिन सेलवन' में दिया म्यूजिक

आपको बता दें कि एआर रहमान को मणिरत्नम की फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन' में उनके असाधारण म्यूजिक के लिए लोगों से ढेर सारा प्यार मिल रहा है। इस फिल्म में एआर रहमान के कुल 5 गाने हैं। इस फिल्म में पोन्नी नधी, देवरालन आतम और अलैकदल जैसे गाने रिलीज से पहले ही सुपरहिट साबित हो चुके हैं। ये फिल्म आगामी 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+