Bigg Boss 19: अपूर्वा मखीजा को मिला सलमान खान के शो से ऑफर, बोलीं- 'मेकर्स अगर मुझे अच्छा'
Bigg Boss 19 Update: 'रेबल किड' के नाम से मशहूर अपूर्वा मुखीजा इन दिनों चर्चा में हैं। क्योंकि वो हाल ही में वह करण जौहर के शो ' दि ट्रेटर' में नजर आईं थी। अपूर्वा की गेम टैक्टिक्स से दर्शक काफी प्रभावित हुए। हालांकि, वो ना शो के फिनाले में पहुंची और जीतने का सपना तो चकनाचूर ही हो गया। इसके बाद अब उनको लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है।
पिंकविला के साथ बातचीत में अपूर्वा मुखीजा से पूछा गया कि क्या उन्हें 'बिग बॉस 19' का ऑफर मिला था। जवाब में, इंफ्लुएंसर ने हां कहा। उन्होंने कहा, "मैं कभी नहीं कहूंगी कि मैं यह शो नहीं करूंगी। मेरे हिसाब से एक घर में कैद रहने वाले रियलिटी शो में एन्जाइटी बढ़ जाती है। खासकर उस इंसान को ज्यादा दिक्कत होती है जो बहुत सोचता है। साथ ही वो पहले ही से एन्जाइटी का शिकार हो। ऐसे घर में उसका रहना काफी मुश्किल है। लेकिन पैसों से ऊपर क्या है दुनिया में। पैसा होगा तो कर लेंगे।"

अपूर्वा के इस बात से साफ पता चलता है कि अगर बिग बॉस 19 के मेकर्स उन्हें अच्छा पैसा ऑफर करते हैं, तो वो इस शो का हिस्सा बनने के लिए तैयार हैं। हालांकि शो के मेकर्स की तरफ से इस प्रकार की कोई भी बात सामने नहीं आई है। बता दें, रिपोर्ट्स हैं कि इस सीजन में राम कपूर, उनकी वाइफ और एक्ट्रेस गौतमी कपूर, राज कुंद्रा, अनीता हसनंदानी, मुनमुन दत्ता, गौरव तनेजा, कनिका मान, डेजी शाह, धीरज कपूर, अलीशा पंवार, कृष्णा श्रॉफ (जैकी श्रॉफ की बेटी), फैज़ू, तनुश्री दत्ता और शरद मल्होत्रा जैसे एक्टर्स आ सकते हैं। साथ ही महाकुंभ से फिर से चर्चा में आई ममता कुलकर्णी भी शो का हिस्सा बन सकती हैं। हालांकि इन नामों की पुष्टि ऑफिशियली नहीं हुई है। ऐसे में oneindia hindi भी इसकी पुष्टि नहीं करता है।
खैर'बिग बॉस' के थीम की बात करें तो हर बार की तरह 19वें सीजन की थीम भी अलग होगी। इसको लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। अब 'बिग बॉस तक' नामक एक सोशल मीडिया हैंडल के अनुसार, इस बार शो की थीम 'रिवाइंड' होगी। इसका मतलब है कि शो में कुछ पुरानी चीजें दोबारा देखने को मिल सकती हैं। जिससे दर्शकों को भी मजा आएगा।












Click it and Unblock the Notifications