ब्रेस्ट कैंसर सर्वाइवर Chhavi Mittal ने बयां किया दर्द, पहले भी ये अभिनेत्रियां कैंसर को दे चुकी हैं मात
अभिनेत्री छवि मित्तल अपनी ब्रेस्ट कैंसर सर्जरी की दूसरी स्टेज पर हैं। छवि के अलावा कई अभिनेत्रियां कैंसर जैसी बीमारी का शिकार हो चुकीं हैं।
मुंबई, 24 मई : टीवी एक्ट्रेस छवि मित्तल की हाल ही में ब्रेस्ट कैंसर सर्जरी हुई थी और अब एक्ट्रेस अपने ट्रीटमेंट की दूसरी स्टेज पर पहुंच चुकी हैं। छवि का रेडियोथैरेपी सेशन तकरीबन 20 दिनों तक चलने वाला है। आपको बता दें कि छवि पहली एक्ट्रेस नहीं हैं जो कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही हों। इससे पहले भी तमाम एक्ट्रेसेज रह चुकी हैं, जिन्होंने इस बीमारी को अपनी इच्छाशक्ति से मात देकर अपनी प्रोफेशनल लाइफ में वापसी की है। आइये जानते हैं उन एक्ट्रेसेज के बारे में, जो इस दौरान कमजोर नहीं पड़ीं और जिन्होंने बीमारी की इस लंबी जर्नी के बाद कमबैक किया है।

मनीषा कोइराला
बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोइराला को साल 2012 में ओवरियन कैंसर के बारे में पता चला था। इस दौरान एक्ट्रेस ने बाल्ड लुक में अपने कुछ फोटोज शेयर किए थे, जिसके बाद उनके फैंस को एक्ट्रेस की इस बीमारी के बारे में पता चला था। कैंसर को अपनी एक्सपीरियंस बताते हुए मनीषा ने कहा था कि शुरुआत में उन्हें लगता था कि ये नॉर्मल फूड प्वाइजनिंग हैं जिसके कारण उनका पेट फूलता था। इसके बाद जब मुंबई में उन्होंने अपना चैकअप करवाया, तो पता चला कि उन्हें कैंसर है। हालांकि लंबे इलाज के बाद अभिनेत्री अब बिल्कुल ठीक हैं।

सोनाली बेंद्रे
अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे को मेटास्टेसिस कैंसर के बारे में साल 2018 में पता चला था। बीमारी का पता लगते ही एक्ट्रेस इलाज के लिए न्यूयॉर्क चली गईं थीं। सोनाली ने इस दौरान अपने बाल भी खो दिए थे, जिसके बाद वे अपनी बाल्ड फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर किया करती थीं। सोनाली ने बड़ी हिम्मत के साथ चौथी स्टेज के कैंसर को मात दी है।

लीजा रे
एक्ट्रेस लीजा रे को साल 2009 में प्लाज्मा कैंसर के बारे में पता चला था। 2010 में उन्होंने स्टेम सेल ट्रांसप्लांट करवा लिया था। फिलहाल अभिनेत्री ठीक हैं और अब वे हेल्दी लाइफस्टाइल जीती हैं।

एंजेलिना जोली
2013 में ब्रेस्ट कैंसर के खतरे के चलते एंजेलिना ने प्रिवेन्टिव डबल मासटेकटॉमी ऑपरेशन करवाया था। इसमें एक्ट्रेस के दोनों स्तनों, ओवरी और गर्भाशय को हटा दिया गया था। इससे एक्ट्रेस को 50 फीसदी गर्भाशय के कैंसर का खतरा था।

बारबरा मोरी
बॉलीवुड फिल्म काइट्स में नजर आ चुकीं मैक्सिकन आदाकारा बारबरा मोरी भी ब्रेस्ट कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी को मात दे चुकी हैं। कैंसर के बारे में पता लगने पर एक्ट्रेस ने बड़ी ही हिम्मत से काम लिया और खुद को इस गंभीर बीमारी से निजात दिलाई।












Click it and Unblock the Notifications