Video: एयरपोर्ट पर किसपे गुस्सा उतार रही थीं अनुष्का शर्मा, दुपट्टे से ढका बेबी बंप और फिर जो हुआ....

Virat Kohli-Anushka Sharma: 'आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023' खत्म हो जाने के बाद भी लोगों के मन से भारत के हारने का दुख कम नहीं हो रहा है। वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मैच के समय की कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई हैं। इनमें भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का नाम भी शामिल है। वर्ल्ड कप 2023 के दौरान इस कपल ने ऐसे कई सारे मोमेंट्स दिए हैं जो अब तक वायरल हो रहे हैं। हाल ही में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का एक वीडियो भी इंटरनेट पर छाया हुआ है जिसमें एक्ट्रेस दुखी होने के साथ साथ काफी गुस्से में भी नजर आ रही हैं।

अनुष्का शर्मा ने किया पति विराट का सपोर्ट
जानकारी के अनुसार अनुष्का शर्मा और विराट कोहली क्रिकेट और बॉलीवुड के सबसे प्यारे कपल्स में से एक हैं। ये लवबर्ड्स अपने रोमांस और क्यूट केमिस्ट्री से सभी को चौंका देते हैं। आईसीसी विश्व कप 2023 टूर्नामेंट के दौरान अनुष्का अपने पति विराट की ताकत बनते नजर आई थीं। इतना ही नहीं वहीं विराट मैच में बिजी रहते हुए भी अपनी प्रेग्नेंट पत्नी की देखभाल करते दिखाई दिए थे। दोनों ने एक दूसरे का जमकर सपोर्ट किया।

anushka sharma

एयरपोर्ट पर गुस्से में नजर आईं अनुष्का शर्मा
एक लेटेस्ट वीडियो में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की झलक दिखाई दी है जब दोनों अहमदाबाद से मुंबई लौट रहे थे। इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो में विराट और अनुष्का एयरपोर्ट से निकले। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कपल के चेहरे पर उदासी छाई हुई थी। दोनों के ऐसे चेहरे देख कई लोगों का दिल भी टूटा है। हालांकि इस समय अनुष्का शर्म वहां मौजूद पैपराजी पर भी थोड़ी नाराज हुईं। उन्होंने इशारों में ही पैपराजी से कहा कि ऐसे उदास चेहरों में उनकी तस्वीरें न लें।

अनुष्का ने दुपट्टे से छुपाया बेबी बंप
वहीं अनुष्का शर्मा की ड्रेस ने एक बार फिर से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा। प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच अनु्ष्का शर्मा ने ढीला-ढाला कुर्ता सेट पहना हुआ था। अनुष्का ने अपने आउटफिट को सादे दुपट्टे के साथ स्टाइल किया था, जिसमें लाल बॉर्डर नजर आ रहा था। उन्होंने अपने लुक को झुमके, सिंपल चप्पल और चश्मे के साथ पूरा किया था। दूसरी ओर, विराट बेसिक टी-शर्ट और बैगी जींस में दिखाई दिए। अनुष्का शर्मा पैपराजी को देखते को फिर से अपने बेबी बंप को दुपट्टे से छिपाते हुए देखा गया। वहीं फाइनल मैच हारने के बाद अनुष्का अपने पति विराट को संभालते हुए गले लगाते नजर आई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+