क्या दूसरी बार मां के बाद Anushka Sharma बॉलीवुड को करेंगी अलविदा? पुराने इंटरव्यू में कही थी ऐसी बात

Anushka Sharma Second Pregnancy: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस जल्द ही दूसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं। हालांकि इस पर अब तक अनुष्का और विराट कोहली की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है। लेकिन उनके करीबी ने कंफर्म कर दिया है।

दरअसल, काफी लंबे समय से ऐसी खबरें आ रही थी कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। यहां तक कि मीडिये के सामने भी एक्ट्रेस ने कई बार अपना बेबी बंप छुपाने की कोशिश की थी। अब एबी डिविलियर्स ने ये कंफर्म कर दिया है एक्ट्रेस जल्द ही दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं।

Anushka Sharma

अब अनुष्का शर्मी की प्रेग्नेंसी की खबरों के एक उनका पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने कहा था कि, बच्चा होने के बाद वह एक्टिंग को अलविदा कह देंगी। दरअसल, सिमी ग्रेवाल के शो में एक बार अनुष्का शर्मा ने शादी और बच्चे को लेकर चर्चा की थी। जिसमें सिमी उनसे पूछती हैं कि, शादी उनके कितनी जरूरी है।

अनुष्का शर्मा ने इस दौरान जवाब देते हुए कहा था कि, बहुत जरुरी है। मैं शादी करना चाहती हूं। मैं बच्चे चाहती हूं, जब मेरी शादी और बच्चे हो जाएंगे तो मैं शायद काम करना नहीं चाहूंगी। ऐसे में माना जा रहा है कि दूसरे बच्चे के जन्म के बाद अनुष्का शर्मा एक्टिंग को छोड़ अपनी पर्सनल लाइफ पर फोकस करेंगी। इस खबर सामने आने के बाद उनके कई फैंस परेशान हो गए।

बता दें कि, लंबे समय से अनुष्का शर्मा ने फिल्मों से ब्रेक लिया है। वह आखिरी बार फिल्म जीरो में नजर आई थीं। जानकारी के मुताबिक, वह जल्द ही अपनी अगली फिल्म चकदा एक्सप्रेस से कमबैक करने वाली हैं। जिसकी कहानी स्पोर्ट्स ड्रामा पर आधारित है। हालांकि अब तक फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+