हाथ में बल्ला लिए वायरल हुई अनुष्का की तस्वीर, नाराज फैंस बोले- बल्ला पकड़ने से कोई झूलन गोस्वामी नहीं बन जाता

चकदा एक्सप्रेस की शूटिंग के सेट से ही अनुष्का शर्मा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस तस्वीर को लेकर लोग एक्ट्रेस को खूब ट्रोल कर रहे हैं।

Chakda 'Xpress: बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी चर्चित फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' की शूटिंग में व्यस्त हैं। एक्ट्रेस की फिल्म की शूटिंग कोलकाता में चल रही है। शूटिंग के सेट से ही एक्ट्रेस की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, जिसने इंटरनेट पर बवाल मचा कर रखा हुआ है। लोग अनुष्का की फिल्म की शूटिंग के सेट की इस तस्वीर को झूलन गोस्वामी की तस्वीर से जोड़कर देख रहे हैं और अब एक्ट्रेस को इंटरनेट पर जमकर ट्रोल भी किया जा रहा है।

वायरल हुई अनुष्का की तस्वीर

वायरल हुई अनुष्का की तस्वीर

व्हाइट शर्ट और मरून टीशर्ट में अनुष्का शर्मा ने बैट पकड़ा हुआ है। छोटे बालों में एक्ट्रेस क्रिकेट खेलती हुई नजर आ रही हैं। कई लोगों को अनुष्का की ये वायरल हो रही तस्वीर खूब पसंद आ रही है। वहीं कई लोग इसपर कमेंट कर एक्ट्रेस को ट्रोल करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

जमकर ट्रोल हुईं एक्ट्रेस

जमकर ट्रोल हुईं एक्ट्रेस

इस बार की तरह पिछली बार भी जब सेट से अनुष्का शर्मा की तस्वीरें वायरल हुई थीं, तो लोगों ने खूब ताने मारे थे। लोगों को अनुष्का का इस कैरेक्टर को प्ले करना पसंद नहीं आ रहा है। लोग बड़े जबरदस्त तरीके से उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। कुछ लोगों का तो कहना है कि सिर्फ बल्ला पकड़ लेने से कोई झूलन गोस्वामी नहीं बन जाता।

झूलन गोस्वामी का किरदार निभाएंगी अनुष्का

झूलन गोस्वामी का किरदार निभाएंगी अनुष्का

बताते चलें कि अभिनेत्री अनुष्का शर्मा चकदा एक्सप्रेस में क्रिकेटर झूलन गोस्वामी का किरदार निभाती हुई नजर आने वाली हैं। इस रोल के लिए अनुष्का काफी मेहनत भी कर रही हैं। एक्ट्रेस को देखकर उनके पति और क्रिकेटर विराट कोहली भी काफी खुश नजर आ रहे हैं।

विराट ने जताया गर्व

विराट ने जताया गर्व

ईटाइम्स की खबर के मुताबिक, एक इंटरव्यू में विराट कोहली ने बताया कि अनुष्का को शुरू में गेंदबाजी करना मुश्किल लगा क्योंकि ये पहली बार है, जब वे खिलाड़ी की भूमिका निभा रही हैं। विराट ने कहा कि अनुष्का का डेडिकेशन देखकर वे काफी इंप्रेस हुए।

वामिका के बाद एक्ट्रेस की पहली फिल्म

वामिका के बाद एक्ट्रेस की पहली फिल्म

अनुष्का और विराट की नन्ही परी वामिका के जन्म के बाद एक्ट्रेस की ये पहली फिल्म होगी। अभिनेत्री को आखिरी बार आनंद एल राय की जीरो में कैटरीना कैफ और शाहरुख खान के साथ अहम भूमिका में देखा गया था। फिल्म को ऑडियंस और क्रिटिक्स दोनों से ही मिले-जुले रिव्यू मिले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+