अनुष्का शर्मा को पैपराजी ने गलती से कह डाला 'सर', पति विराट कोहली ने की टांग खिंचाई, बोले-'मुझे मैम बोल दो'
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें पैपराजी ने गलती से एक्ट्रेस को सर कह दिया और फिर विराट ने उनकी जमकर टांग खींची।

Virat-Anushka Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर अनुष्का शर्मा सबसे चर्चित कपल में से एक हैं। आए दिन दोनों की वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। हाल ही में कपल एक डिनर डेट में स्पॉट हुए। लेकिन इस दौरान पैपराजी ने कुछ ऐसा कह दिया जिसकी वजह से विराट ने उनकी जमकर टांग खिंचाई की।
पैपराजी ने अनुष्का को कहा 'सर'
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें कपल रोमांटिक अंदाज में नजर आए। लेकिन कपल की फोटो क्लिक करते हुए पैपराजी द्वारा एक मजेदार चीज हुई। पैप्स ने अनुष्का शर्मा को गलती से सर कह दिया और फिर विराट कोहली ने मजाकियां अंदाज में कहा, 'विराट मेम भी बोल दे'।
विराट ने की पैपराजी की टांग खिंचाई
विराट कोहली के ये कहने के बाद अनुष्का शर्मा और पैपराजी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। इसके बाद कपल अंदर रेस्टोरेंट चले जाते हैं। खैर कपल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद फैंस विराट कोहली की इस बात पर हंस रहे हैं। कपल की इस वीडियो को फैंस जमकर शेयर कर रहे हैं।
वायरल हो रहा वीडियो
विराट कोहली इस तस्वीर में एकदम कूल लुक में नजर आ रहे हैं। विराट कोहली का ये लुक आते ही सोशल मीडिया पर छा गया। वहीं अनुष्का शर्मा तस्वीरों में सादगी भरे अंदाज में दिखाई दे रही हैं। कपल इस वीडियो में एक प्यारी सी स्माइल पास करते हुए नजर आ रहे हैं। जिसने फैंस का दिल जीत लिया।वहीं अनुष्का शर्मा के वर्कफ्रंट की बात करें, तो एक्ट्रेस लंबे वक्त से फिल्मों से दूर हैं। अब वह जल्द ही चकदा एक्सप्रेस से बड़े पर्दे पर कमबैक करेंगी। इस फिल्म की कहानी भारतीय क्रिेकेटर महिला झूलन गोस्वामी की कहानी पर आधारित है। एक्ट्रेस को आखिरी बार फिल्म जीरो में देखा गया था जो कि, बुरी तरह फ्लॉप रही।












Click it and Unblock the Notifications