अनुराग कश्यप की'बंदर' का TIFF में दिखा ऐसा जलवा, बॉबी देओल के लुक ने लोगों को बनाया दीवाना
Bandar In Tiff: टोरंटो फिल्म फेस्टिवल एक बार फिर से चर्चा में बना हुआ है और इस बीच अच्छी फिल्मों के इंतजार करने वाले दर्शकों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में अनुराग कश्यप की फिल्म 'बंदर' ने खूब वाहवाही लूटी है।
टोरंटो फिल्म फेस्टिवलमें दिखाई गई फिल्म 'बंदर'
फिल्म 'बंदर' को सुधीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी ने लिखा है, जबकि इस मूवी में बॉबी देओल और सान्या मल्होत्रा ने अहम रोल निभाया है। आपको बता दें कि फिल्म की वर्ल्ड प्रीमियर स्क्रीनिंग, 50वें टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुई है।

अनुराग कश्यप की अब तक की सबसे बेस्ट फिल्म
साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि इस साल टीआईएफएफ (TIFF) में इसे अनुराग कश्यप की अब तक की सबसे रॉ, हार्ड-हिटिंग और विवादित फिल्म बताया जा रहा है। एक ओर जहां फिल्म अपने दमदार मैसेज से दर्शकों को हक्का बक्का कर रही है, वहीं दूसरी ओर ये मूवी कानून द्वारा खासकर पुरुषों के साथ किए जाने वाले न्यायसंगत व्यवहार पर सवाल भी खड़े करती है।
फिल्म में दिखा बॉबी देओल का अलग अवतार
-फिल्म में बॉबी देओल का एक अलग ही अवतार देखने को मिल रहा है। क्रिटिक्स बॉबी देओल के इस पूरे ट्रांसफॉर्मेशन की जमकर तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं ये उनके करियर के सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंसेज में से एक साबित हो सकता है।
-फिल्म में सान्या मल्होत्रा भी अहम भूमिका में नजर आ रही हैं और उन्होंने दिल छू लेने वाला परफॉर्मेंस दिया है। उन्होंने अपने किरदार को पूरी सच्चाई के साथ जिया है, जो इस इंटेंस ड्रामा में उनकी मौजूदगी को पूरी तरह जस्टिफाई करता है।
-वहीं एक्ट्रेस सबा आजाद एक युवा, निडर महिला का किरदार निभा रही हैं और स्क्रीन पर उनके किरदार को बेहद ऑथेंटिक तरीके से पेश किया गया है। सपना पब्बी फिल्म में एक ऐसी नई खोज हैं जिसे अनुभव करना जरूरी है।
फिल्म के प्रोड्यूसर हैं निखिल द्विवेदी
बॉलीवुड के फेमस एक्टर और प्रोड्यूसर निखिल द्विवेदी ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है, जो इससे पहले 'वीरे दी वेडिंग' और 'सीटीआरएल' जैसे ऑफबीट सब्जेक्ट्स को दर्शकों तक लाए हैं। ऐसे में उम्मीद है कि ये फिल्म भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाएगी।












Click it and Unblock the Notifications