Anuradha Paudwal: गुलशन कुमार संग अफेयर! पहले पति और फिर बेटे की मौत, एक फैसले से ऐसे बर्बाद हुआ करियर
Anuradha Paudwal life Struggle: मशहूर सिंगर अनुराधा पौडवाल का नाम खूब चर्चा में है। हिंदी सिनेमा में अपनी खूबसूरत आवाज का जादू चला चुकीं सिंगर को लेकर हाल ही में खबर आईं कि उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया है। लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से ठीक पहले गायिका ने ये बड़ा कदम उठाया। सिनेमा से पॉलिटिक्स में कदम रखने वालीं अनुराधा पौडवाल की जिंदगी बेहद मुश्किल भरी रही है। उनकी जिंदगी के कुछ सच ऐसे हैं, जो आपको अंदर से झकझोर कर रख देंगे।
अनुराधा पौडवाल को किसी पहचान की जरूरत नहीं हैं। अपने आप में उनका नाम ही काफी है। हिंदी सिनेमा में तो उन्होंने अपना जादू खूब चलाया, अब वे अपनी किस्मत राजनीति में भी परख रही हैं।

भजन गायिका ने 90 के दशक में अपनी जादुई आवाज का जादू बिखेरा। मगर वे हमेशा अपनी प्रोफेशनल से ज्यादा पर्सनल जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहीं। उनकी पूरी जिंदगी में काफी उतार-चढ़ाव आए। साल 1969 में उन्होंने अरुण पौडवाल संग शादी कर ली और फिर उनके दो बच्चे आदित्य और कविता हुए।
एक अच्छी खासी जिंदगी जी रहीं गायिका की लाइफ में फिर जो तूफान आया, उसके लिए वे बिल्कुल भी तैयार नहीं थीं। गायिका के पति का साल 1991 में अचानक एक्सीडेंट में निधन हो गया। अनुराधा इस हादसे के बाद बुरी तरह से टूट गई थीं। उनकी जिंदगी का ये इतना बड़ा दर्द था, जो सारी खुशियां उड़ाकर ले गया।
इसके बाद वे टी सीरीज कंपनी के मालिक गुलशन कुमार से मिलीं। इसके बाद वे लगातार सफलता की सीढ़ियां चढ़ती चली गईं। अनुराधा ने गुलशन संग कई सारे भजन गाए। मगर फिर दोनों के अफेयर की खबरें भी तूल पकड़ती चली गईं। हालांकि दोनों ने कभी भी इस रिश्ते को स्वीकार नहीं किया।
मगर इसके बाद अनुराधा ने ऐसा फैसला लिया, जिसने एक तरह से इनके करियर को ही चौपट कर दिया। दरअसल, उन्होंने फैसला लिया कि वे अब सिर्फ टी सीरीज के लिए ही गाने करेंगी। बस फिर क्या था, उन्हें बाहर काम मिलना ही बंद हो गया। साथ ही गुलशन संग अफेयर की खबरों को और भी हवा मिल गई।
इसके बाद उन्होंने सिंगल मदर बनकर अपने दोनों बच्चों को अकेले ही पाला। मगर साल 2020 में फिर उनकी जिंदगी में एक भयानक तूफान आया, जब बेटे आदित्य की दिल की बीमारी के चलते मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications