Anupamaa Show: अनुपमा को सताने वाले तोशू का अब क्या होगा? क्या आशीष की जगह ये बनेगा रूपाली का नालायक बेटा?

Anupamaa Show: स्टार प्लस के लोकप्रिय शो अनुपमा की कहानी बहुत सारे रोचक दौर से गुजर रही है, लोग इसका जबरदस्त रूप से आनंद भी उठा रहे हैं।

हाल ही में खबर आई कि शो में अनुपमा के बड़े बेटे तोशू का रोल प्ले करने वाले आशीष मेहरोत्रा ने शो को अलविदा कह दिया है, जिसके बाद लोग ये जानने को बेकरार हैं कि अब शो में तोशू के किरदार का क्या होगा?

Anupamaa Show

कोई नया चेहरा तोशू का रोल प्ले करेगा?

क्या तोशू की मौत हो जाएगी या कोई नया चेहरा तोशू का रोल प्ले करेगा? इन्हीं सवालों से पूरा सोशल मीडिया पटा पड़ा है। तो वहीं अब ET ने इस बारे में बड़ा अपडेट दिया है।

गौरव शर्मा लेंगे आशीष की जगह?

इसके मुताबिक अब शो में लोगों को नया तोशू नजर आएगा और वो और कोई नहीं बल्कि टीवी को लोकप्रिय शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम गौरव शर्मा होंगे। फिलहाल अभी शो और प्रोड्यूसर राजन शाही की ओर से इस बारे में कुछ कहा नहीं गया है।

आशीष मेहरोत्रा ने बनाई लोगों के दिल में खास जगह

अगर वाकई में गौरव शर्मा शो में तोशू बन रहे हैं तो इसमें कोई शक नहीं दर्शक उन्हें पिछले तोशू यानी कि आशीष मेहरोत्रा से कंपेयर जरूर करेंगे, जिन्होंने चार साल तक इस किरदार के जरिए लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। ऐसे में गौरव शर्मा को दर्शकों की कसौटी पर खरी उतरने की चुनौती होगी।

नफरत के लिए शुक्रिया कहकर आशीष ने छोड़ा शो

आपको बता दें कि आशीष मेहरोत्रा ने 9 मई को एक लंबी-चौड़ी पोस्ट लिखकर अनुपमा शो छोड़ने की बात कही थी। उन्होंने टीम के सभी लोगों और दर्शकों का शुक्रिया अदा किया था। उन्होंने चार साल तक लोगों को उनसे नफरत के लिए शुक्रिया बोला था।

शो छोड़ने की वजह नहीं बताई, फैंस परेशान

हालांकि शो छोड़ने की वजह उन्होंने नहीं बताई थी, उनकी बातों से लगा था कि उन्होंने स्वेच्छा से शो को टाटा- बॉय बॉय किया है।

तोशू का किरदार शो में कौन सा मोड़ लेगा?

अब तोशू का किरदार शो में कौन सा मोड़ लेगा, ये तो आने वाला शो बता देगा लेकिन टीवी की दुनिया के इस लोकप्रिय शो ने लोगों के दिलों में खास जगह बनाई हुई है, जहां तक दूसरा कोई और शो पहुंच नहीं पा रहा है।

यशदीप की लाइफ पार्टनर बनेगी अनुपमा?

फिलहाल शो के अंदर अनुपमा 'मास्टर शेफ' का खिताब जीत चुकी हैं और अपनी जीत की रकम उन्होंने अपने यशदीप सर को दे दी है, जिससे कि उनका 'स्पाइस एंड चटनी' रेस्तरां नीलाम होने से बच जाए, वो यशदीप की बिजनेस पार्टनर बन चुकी हैं लेकिन क्या वो अब उनकी लाइफ पार्टनर भी बनेंगीं? अगर हां तो फिर अनुज कपाड़िया का क्या होगा? इन सारे सवालों का जवाब जानने के लिए देखते रहिए 'अनुपमा' शो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+