Anupamaa Twist: क्या आध्या की वजह से अनुज की हो जाएगी मौत? क्या बदल जाएगी अनुपमा की जिंदगी?
Anupamaa Upcoming Big Twist: रुपाली गांगुली, गौरव खन्ना और सुधांशु पांडे का फेमस टीवी शो 'अनुपमा' इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है। शो में लीप दिखाने के बाद ये लोगों के बीच चर्चा काविषय बन गया है। मेकर्स की मानें तो शो के आने वाले एपिसोड्स में खूब चौंकाने वाले ट्विस्ट और टर्न देखने के मिलेंगे।
शो में दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा
'अनुपमा' के आने वाले एपिसोड्स में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा। शो की लीड किरदार अनुपमा सीढ़ियों से गिर जाती है और उसके पैर में चोट लग जाती है। वहीं दूसरी तरफ अनुज को बाहर सड़क पर आध्या नजर आएगी, जिसकी वजह से वह बिजली के नंगे तारों पर चलना शुरू कर देगा। कहा जा रहा है कि शो में अनुज की मौत हो जाएगी।

अनु कहेगी कि उसे अनुज का साथ चाहिए
'अनुपमा' के अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि देविका के समझाने के बाद अनुज को इस बात पर यकीन होता है कि आध्या जिंदा हो सकती है। इसके बाद अनुज खुद अनुपमा से कहेगा कि उन्हें आध्या को ढूंढना चाहिए। इसके बाद अनु कहेगी कि उसे अनुज का साथ चाहिए।
अनुपमा के पैर में लगेगी चोट
फिर अनुपमा सीढ़ियों से नीचे गिर जाती है और उसे पैर में चोट लग जाती है। अनु का चलना भी मुश्किल हो जाता है। अनुपमा की ऐसी हालत देख अनुज उसकी तरफ मदद का हाथ बढ़ाएगा और एक बार फिर फैंस को अनु-अनुज की नजदीकियां देखने को मिलेंगी।
अनु को छड़कर चला जाएगा अनुज
शो की कहानी में दिखाया जाएगा कि अनु चोट लगने की वजह से दर्द से तड़प रही होगी तब अनुज उसे गोद में उठाकर कमरे तक लेकर जाएगा। लेकिन शो की कहानी में एक बार फिर नया ट्विस्ट तब आएगा जब अनु की बातें सुनकर अनुज गुस्से में उसे छोड़कर चला जाएगा।
अनुज को सड़क पर आध्या नजर आएगी
इसके बाद अनुज को बाहर सड़क पर आध्या नजर आएगी, जिसकी वजह से वह बिजली के नंगे तारों पर चलना शुरू कर देगा। अनुपमा अनुज के पास पहुंच जाएगी लेकिन तब तक बहुत कुछ बिगड़ जाएगा।
शो में होगा ये नया ड्रामा
अब देखना होगा कि क्या शो की आगे की कहानी में अनुज की मौत हो जाएगी या फिर अनुपमा एक बार फिर से अनुज को बचा लेगी। शो में अब वनराज शाह अनुपमा का सबसे बड़ा दुश्मन बन गया है। वनराज अपनी हरकतों से बाज नहीं आएगा और अनुपमा का अपमान करेगा। शो में जल्द ही कई नए ट्विस्ट देखने को मिलेंगे।












Click it and Unblock the Notifications