Anupamaa Spoiler Alert: कांप उठेगा पूरा आशा भवन, अनुपमा में अब क्या-क्या देखने को मिलेगा?

Anupamaa Spoiler Alert: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना के टेलीविजन सीरियल 'अनुपमा' के अपकमिंग एपिसोड का स्पॉइलर आ गया है। सोमवार के ऐपिसोड में देखने को मिलेगा कि अनुपमा और अनुज से दुश्मनी निकालने के लिए डिंपी अपनी हदों को पार कर देगी। वो आध्या पर हाथ छोड़ेगी मगर सही वक्त पर अनुज वहां पहुंच जाएगा।

नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि अनुज कपाड़िया डिंपी का हाथ पकड़ लेगा और फिर उसकी दहाड़ से पूरा आशा भवन कांप उठेगा।

Anupamaa

आध्या पर हाथ उठाकर बुरी फंस गई डिंपी
कहानी के दूसरे हिस्से में, चीजें तब और ज्यादा खराब हो जाती हैं जब अनुज डिंपी को रंगे हाथ पकड़ लेता है। आशा भवन में काफी उथल-पुथल मचने की उम्मीद है। खासकर तब जब डिम्पी अपनी प्लानिंग के तहत आध्या को बदनाम करने की कोशिश करती है। हालांकि, अनुपमा का समय पर पहुंचना ये दिखाता है कि आध्या के माता-पिता के चलते डिंपी की प्लानिंग फेल हो सकती हैं।

अनुज कपाड़िया डिंपी से पूछेगा कि मैंने और अनुपमा ने आज तक आध्या पर हाथ नहीं उठाया, फिर तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई हमारी बेटी पर हाथ उठाने की? डिंपी हैरान हो जाएगी। मगर क्या वो कोई नई प्लानिंग से खुद को बचाने और आध्या को बुरा बनाने का ट्राई करेगी? ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प होने वाला है।

मगर अगर उसने कुछ ऐसा करने की कोशिश भी की तो शायद बात न बने क्योंकि प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि अगर समय रहते अनुपमा वहां पहुंची तो अब डिंपी को भगवान ही मालिक है।

अनुज को मिलेगा सरप्राइज
प्रोमो में दिखाया गया है कि डिंपी वहां से गरियाकर चली जाएगी और आध्या आकर अपने माता-पिता के सीने से लग जाएगी। इसके अलावा भी अपकमिंग एपिसोड में कुछ बहुत खास होने वाला है। अपकमिंग एपिसोड के स्पॉयलर में दिखाया गया है कि अनुपमा अनुज को एक खूबसूरत लोकेशन पर बुलाएगी और फिर जब अनुज यहां पर यह सोचता हुआ घूमता रहेगा कि पता नहीं अनुपमा ने उसे यहां क्यों बुलाया है, तभी अनुपमा एंट्री लेगी। अनुपमा अनुज को प्रपोज करेगी।

अनुज को प्रपोज करेगी अनुपमा
अनुपमा को आखिरकार इस बात का अहसास हो चुका है कि अनुज ही उसके लिए सही इंसान है क्योंकि इतने दिन से अनुज उसे प्रपोज कर रहा था इसलिये अनुपमा ही अब उसे प्रपोज कर देगी। नए प्रोमो में अनुपमा हाथों में मंगलसूत्र लेकर अनुज को प्रपोज करेगी और उससे पूछेगी कि क्या आप मुझसे शादी करेंगे?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+