Anupamaa Show: अनुपमा के 'अनुज' ने की है 10 साल छोटी लड़की से शादी, पढ़ें गौरव खन्ना की प्रेम कहानी
Who is Gaurav Khanna Wife: स्टार प्लस के शो 'अनुपमा' में लीड हीरो का रोल प्ले करने वाले अनुज कपाड़िया की तगड़ी फैन लिस्ट है। शो में उनका 26 साल वाला प्यार देखकर हर कोई उनसे प्यार कर बैठा और इसी वजह से आज वो टीवी के टॉप हैंडसम हंक में से एक हैं।
आपको जानकर हैरत होगी आधे से ज्यादा लोग तो 'अनुपमा' शो उनके और रूपाली के ऑनस्क्रीन रोमांस को देखने के लिए देखते हैं। दोनों के बीच गजब की कमेस्ट्री है।

अपने किरदारों को दोनों ही कलाकारों में बहुत ही खूबसूरती से पर्दे पर पिरोया है और इसी वजह से शो में दोनों के अधेड़ उम्र वाला प्रेम नौजवानों की जोड़ियों पर भी भारी पड़ गया है।
आपको बता दें कि शो में जितने केयरिंग-लविंग अनुज कपाड़िया नजर आते हैं उससे कही ज्यादा प्यारे और क्यूट गौरव खन्ना असल जिंदगी में हैं। इस बात का खुलासा कुछ वक्त पहले एक इंटरव्यू में गौरव खन्ना की असली बीवी अकांक्षा चमोला ने किया था।
गौरव खन्ना की असली बीवी अकांक्षा चमोला है
आपको बता दें कि गौरव खन्ना की Real Wife 'अनुपमा' अकांक्षा देखने में बहुत ज्यादा खूबसूरत हैं। वो भी टीवी जगत का हिस्सा रही हैं और कई शोज में नजर आ चुकी हैं। फिलहाल शादी के बाद उन्होंने काम से ब्रेक लिया लेकिन वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।
गौरव और अकांक्षा के बीच करीब दस साल का अंतर है
गौरव और अकांक्षा के बीच करीब दस साल का अंतर है लेकिन दोनों एक-दूसरे के बेइंतहा प्यार करते हैं। दोनों की मुलाकात एक ऑडिशन के दौरान हुई थी। जहां गौरव ने अकांक्षा को यह नहीं बताया था कि वो एक एक्टर हैं।
गौरव और अकांक्षा ने 24 नवंबर 2016 को शादी की
दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे, इन दोनों ने 24 नवंबर 2016 को शादी कर ली, फिलहाल ये लविंग कपल काफी बिंदास है। कभी इनके किसिंग वीडियो वायरल होते हैं तो कभी ये स्विमिंग के दौरान मजे करते दिखाई पड़ते हैं।
अकांक्षा चमोला अपने एक रील की वजह से चर्चा में है
फिलहाल अपनी सुंदरता के कारण चर्चा में रहने वाली अकांक्षा चमोला अपने एक रील की वजह से इस वक्त चर्चा में है, लोग उनकी काफी आलोचना भी कर रहे हैं।
'एक इंसान के बच्चे और बिल्ली के बच्चे में यही अंतर होता है कि...'
दरअसल गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने हाल ही में एक रील बनाई थी, जिसमें उन्होंने बिल्ली के बच्चे को गोद में लेते हुए कहा था 'एक इंसान के बच्चे और बिल्ली के बच्चे में यही अंतर होता है कि आप इसे पेट के बल पकड़ सकते हैं, किस सकते हैं और जब आपको ये तंग करे तो आप इसे य़ूं छोड़ सकते हैं और वो बच्चे को नीचे गिरा देती हैं। '
यूजर्स कह रहे हैं क्रूर, बेरहम और बुरी महिला
जिसके बाद से ही वो यूजर्स के निशाने पर हैं और लोग उन्हें क्रूर, बेरहम और बुरी महिला कह रहे हैं। हालांकि अकांक्षा ने अपनी सफाई पेश कर दी है लेकिन लोग हैं कि सुनने को तैयार ही नहीं हैं। वो लगातार उन्हें ट्रोल कर रहे हैं और भला-बुरा कह रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications