Anupamaa Spoiler: मसालों में गड़बड़ी करेंगे तोषू और पाखी, राही पर लगेगा झूठा आरोप, शो में होगा नया ड्रामा
Anupamaa Serial Spoiler Alert 28th November: टीवी सीरियल अनुपमा में लीप के बाद हर रोज एक नया ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो की कहानी में भी एक नया मोड़ आ गया है। राही 'अनु की रसोई' की आधी मालिक बन चुकी हैं लेकिन ये सारी चीजें शाह परिवार को पसंद नहीं आ रही हैं।
राही सृष्टि की बेटी के साथ मस्ती करेगी
बीते एपिसोड में आपने देखा होगा कि तोषू राही को होलसेल बिजनेस मैन से मिलवाता है। लेकिन वो शख्स अनुपमा को पागल बोल देता है। जिससे राही भड़क जाती है और उसे घर से भगा देती है। शो के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि राही सृष्टि की बेटी के साथ बैठकर मस्ती करेगी। उसे यूं देखकर प्रेम राही के बारे में सोचने लगेगा।

प्रेम का हाथ पकड़कर सो जाएगी राही
इसके बाद राही उस बच्ची को लोरी गाकर सुलाएगी और अनुपमा लोरी को सुनकर कमरे में बैठकर खुश हो जाएगी। हालांकि, बच्ची को सुलाते-सुलाते राही भी वहां पर सो जाएगी। तब राही को ठंड लगने लगेगी। ऐसे में प्रेम आकर उसे कंबल ओढ़ाएगा। इतना ही नहीं, राही उसका हाथ पकड़कर सो जाएगी।
मसालों में गड़बड़ी करेंगे तोषू और पाखी
दूसरी तरफ आधी रात को पाखी और तोषू मिलकर राही के लाए हुए मसालों में मिलावट कर देंगे। अगले दिन जैसे ही जानकी बैन और प्रेम खाना बनाएंगे तब उन्हें मसालों से खूशबू नहीं आएगी और वो समझ जाएंगे कि जरूर कुछ गड़बड़ है। इसके बाद प्रेम सारे मासलों चैक करेगा और फिर ये सारी बातें अनुपमा और राही को बताएगा।
राही पर झूठा आरोप लगाएगा तोषू
वहां पर शाह परिवार के सभी लोग भी मौजूद होंगे। तब अुनपमा तोषू से उन मसालों के बारें में पूछेगी लेकिन तोषू साफ मना कर देगा कि उसने कुछ नहीं किया है। जैसे ही प्रेम कल्पेश को फोन करेगा वैसे ही तोषू बोलेगा- ये सब मैंने किया है लेकिन राही के कहने पर। राही ये सुनते ही भड़क जाएगी और शाह परिवार के लोग भी राही को ताना मारने लगेंगे।












Click it and Unblock the Notifications