Anupamaa Spoiler: तोषू को खरी-खोटी सुनाएगी राही, प्रेम और अनुपमा होंगे खुश, शो में होगा नया ड्रामा
Anupamaa Serial Spoiler Alert 27th November: टीवी सीरियल अनुपमा में इन दिनों खूब हंगामा मचा हुआ है। शो में लीप आने के बाद से इसकी कहानी लोगों को ज्यादा पसंद आ रही है। शो में हर रोज कोई न कोई नया ड्रामा देखने को मिल रहा है।
माही राही पर भड़क जाती है
आपने बीते एपिसोड में देखा होगा कि राही तोषू के साथ मिलकर 'अनु की रसोई' में प्रॉफिट कमाने के नया प्लान बनाती है। इसके बाद परी राही को अपना डिजाइन किया हुआ ड्रेस पहनने को बोलती है और जैसे ही राही ड्रेस पहनकर बाहर आती है, वह प्रेम से टकरा जाती है और दोनों एक-दूसरे पर गिर जाते हैं। ये सब देखकर माही राही पर भड़क जाती है।

राही और प्रेम एक साथ मार्केट जाएंगे
शो के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि राही और प्रेम एक साथ मार्केट जाएंगे। तभी माही उनके साथ चलने को बोलेगी लेकिन राही और प्रेम दोनों माही को अपने साथ ले जाने से इनकार कर देंगे। इसके बाद दोनों मार्केट जाएंगे और 'अनु की रसोई' के लिए सारा सामान खरीदेंगे।
वनराज का नाम लेकर बा का मुंह बंद करेगी अनु
इस दौरान बा अनुपमा से राही को वापस भेजने की बात करेंगी। तब अनुपमा वनराज का नाम लेकर बा का मुंह बंद कर देगी। लेकिन जाते-जाते बा उसे बोलेंगी कि जिस रंगीन धागे को तु सजाना चाहती हैं न, वो एक दिन ऐसे ही सुई की तरह ही तुझे चुभेगा।
होलसेल बिजनेसमैन का सामान राही को नहीं आएगा पसंद
वहीं प्रेम और राही मार्केट से जब घर लौटेंगे, तभी तोषू राही से कलपेश यानी होलसेल बिजनेसमैन से मिलवाएगा। वो अपने सामान राही को दिखाएगा लेकिन राही को बिल्कुल पसंद नहीं आएगा और वो उसे बाहर जाने के लिए बोल देगी। तभी वो शख्स अनुपमा को पागल बोलेगाा और ये सुनकर राही भड़क जाएगी।
राही की बातें सुनकर खुश होंगे प्रेम और अनुपमा
राही उस शख्स से तमीज में रहकर बात करने के लिए बोलगी। साथ ही बोलेगी- मेरी मां को अगर एक भी फालतू शब्द बोला, तो मैं तुझे नहीं छोड़ूंगी। ये सुनकर अनुपमा और प्रेम दोनों खुश हो जाएंगे। तोषू को भी राही जमकर सुनाएगी और बोलेगी- बिजनेस मुझे भी बढ़ाना है लेकिन लोगों की परख होनी चाहिए। तब तोषू बोलेगा कि इससे हमें क्या मतलब है।












Click it and Unblock the Notifications