Anupamaa: बापू जी की वजह से पाखी की बेटी ईशानी की हालत होती है खराब, शाह हाउस में होगा हंगामा
Anupamaa Serial Spoiler Alert 17th June: टीवी के फेमस सीरियल अनुपमा में इन दिनों नया ड्रामा देखने को मिल रहा है। टीटू और डिंपी की शादी में अनुज और अनुपमा नजदीक आ रहे हैं। वहीं बीते एपिसोड में देखा गया था अनुज अनुपमा से अपने दिल की बात करता है। हालांकि अनुपमा उसे रोक देती है और उसे श्रुति आध्या की याद दिला देती है।
अनुज और आध्या के बीच होगी ऐसी बात
इन सबके बीच वनराज के हाथ भी टीटू के खिलाफ सबूत लग जाता है। अब अपकमिंग एपिसोड में भी खूब हंगामा देखने को मिलेगाा। अपकमिंग एपिसोड में देखने के लिए मिलेगा कि आध्या अनुज को बताती है कि उसे इंडिया में अच्छा लग रहा है। वह यहां सब बच्चों की बेस्ट फुई बन गई है। ये सुन कर अनुज खुश हो जाता है लेकिन तभी आध्या बोल देती है की उसे अमेरिका तो जाना ही है और वहां पर वह इंडियन स्टाइल में अपने पापा की शादी कराएगी।

भाई के साथ वक्त बिताएगी अनुपमा
आध्या की ये बात सुनकर अनुज उदास हो जाता है। दूसरी तरफ शाह हाउस में काव्या, डिंपी और किंजल को पता चलता है कि पाखी की बेटी की तबीयत खराब है और पाखी उसका ध्यान नहीं रख रही है। ऐसे में बाबूजी पाखी से बात करते हैं लेकिन वह कुछ नहीं सुनती। अनुपमा भी अपने भाई के साथ वक्त बिताती है।
बिगड़ेगी इशानी की हालत
वहीं पाखी बापू जी को कहेगी कि वह ईशानी को दवा दे दे, लेकिन वह ईशानी को गलत दावा देते हैं जिससे ईशानी बेहोश हो जाती है और सभी लोग उसे हॉस्पिटल ले कर भागते हैं। हॉस्पिटल में बापू जी की भी तबीयत बिगड़ती है तब अनुपमा उन्हें संभाल लेती है। इस मौके पर घर के सभी लोग परेशान हो जाते हैं।
बापू जी पर चिल्ला उठती है पाखी
अनुपमा जब इसके बारे में पूछती है तो वह अपनी मां से ही भयंकर बहस करने लगती है। इतना ही नहीं पाखी चिल्ला चिल्लाकर बोलती है कि बापू जी की वजह से उसकी बेटी हॉस्पिटल पहुंच गई है। ये सुन कर सब हैरान हो जाते हैं। घर में बा भी परेशान होती है। इस बीच डॉक्टर बोल देते हैं कि इशानी बिल्कुल ठीक है।












Click it and Unblock the Notifications