Anupamaa: अंकुश-बरखा को कोर्ट में घसीटेगा अनुज, आशा भवन को बंद करवाएगा तोषु
Anupamaa Serial Spoiler Alert 14th September: टीवी सीरियल अनुपमा में इन दिनों रोज नया ड्रामा देखने को मिल रहा है। इस समय सीरियल में अनुज और अनुपमा आशा भवन में रह रहे हैं और अब दोनों को अपनी बेटी आध्या भी मिल गई है। दूसरी तरफ शाह हाउस में वनराज शाह नहीं है।
अंकुश को धमकी देगा अनुज
शो में वनराज शाह फरार हो गया है और वनराज के पीछे तोषु शाह हाउस का मुखिया बनकर बैठा हुआ है। बीते एपिसोड में दिखाया गया था कि अनुज महीनों बाद अपनी कंपनी में जाता है और फिर वहां पर अपनी कंपनी की बुरी हालत के बारे में पता करता है। अनुज अंकुश से भी मिलता है और उसके खिलाफ जंग का ऐलान कर देता है।

अंकुश-बरखा के खिलाफ एक्शन लेगा अनुज
वहीं शो के अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि अनुज और अनुपमा मिलकर अंकुश-बरखा के खिलाफ एक्शन लेने की बात करेंगे। तब अनुज फैसला लेगा कि वह अंकुश-बरखा को कोर्ट में घसीटेगा। उसके मन में पहले महंगे वकील का नाम आएगा, लेकिन फिर अनु के साथ मिलकर वह फैसला लेगा कि किसी नए वकील को ये केस देकर मौका देंगे।
वनराज और काव्या को कोसेगा तोषु
तभी अनुज के मन में सागर का ध्यान आएगा जो दोनों की कानूनी दांव-पेंच में मदद करेगा। दूसरी तरफ शाह हाउस से माही गायब हो जाएगी और सभी लोग उसकी तलाश में जुट जाएंगे। तोषु काव्या को फोन करने की सोचेगा लेकिन कोई नहीं जानता कि माही आशा भवन से वापिस आ रही होती है और वह घर आ जाएगी। तब तोषु माही को खूब डांटेगा। इस दौरान वह वनराज और काव्या को भी कोसेगा। तब हर कोई तोषु को खरी-खोटी सुनाएगा।
अनुपमा से मिलेगा आशा बेन का बेटा
इसके बाद अनुपमा और बाकी लोगों से मिलने आशा बेन का बेटा आ जाएगा, जो हाउस टैक्स भरने की बात अनुपमा को बताएगा। वह अनु को बताएगा कि अगर आशा भवन का हाउस टैक्स नहीं भरा गया तो इसे खाली करना होगा। इसके बाद सभी के बीच आशा भवन को खाली करने को लेकर डर फेल जाएगा। सभी आशा भवन के बंद होने के बारे में सोचने लगेंगे।
आशा भवन को बंद करवाएगा तोषु
अनुपमा अनुज और बाकी लोगों को शांत करवाएगी। इसके बाद तोषु आशा बेन के बेटे से हाथ मिलाएगा और आशा भवन की डील करवाने की बात करेगा। दूसरी तरफ शाह परिवार और आशा भवन के लोग मिलकर गणपित विसर्जन करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications