Anupamaa: देविका से दिल की बात करेगी अनुपमा, अनुज को इमोशनली परेशान करेगी आध्या
Anupamaa Serial Spoiler Alert 10th June: टीवी सीरियल 'अनुपमा' में इन दिनों कुछ न कुछ नया ड्रामा देखने को मिल रहा है। साथ ही शो में जल्द ही कई टर्न्स और ट्विस्ट भी आने वाले हैं। आपने बीते एपिसोड में देखा होगा कि आध्या अनुपमा के बदले की आग में परी से बदला ले बैठती है क्योंकि अनुपमा परी को खूब मानती है।
परी पर गुस्सा होगी आध्या
आध्या गेम में परी को स्टोर रूम में छिपने को बोल देती है। हालांकि, स्टोर रूम में अंधेरा होने की वजह से परी काफी डर जाती है और वह बेहोश हो जाती है। इसके बाद जब अनुपमा परी को ढूंढती है, तो परी उसे स्टोर रूम में मिलती है।

देविका से अपने दिल की बात करेगी अनुपमा
शो के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि इन सब के बाद अनुपमा अपने भाई के घर जाएगी। अनु वहां देविका से बात करेगी और उससे कहेगी- मुझे समझ में नहीं आता है कि मैं क्या करूं, उधर बा मुंह फूला के बैठी है और एक वनराज शाह हैं, जो ताने देने से पीछे नहीं हट रहे हैं। वहीं आध्या ने गुस्से में परी को स्टोर में बंद कर दिया। अगर मैं उससे पूछूंगी, तो सच नहीं बताएगी। मैं कैसे ये सब हैंडल करूं।
अपने बालों को स्ट्रेट करेगी आध्या
इसके साथ ही शो के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि आध्या अपने बालों को स्ट्रेट कर रही होगी तभी वहां अनुज आएगा और उससे कहेगा- आध्या ये क्या कर रही हो, आपके बाल जब इतने अच्छे हैं, तो आप स्ट्रेटिंग क्यों कर रही हो। तब आध्या उनसे कहेगी- पॉप्स आप चाहते हैं कि मैं आपके साथ चलूं। तब अनुज भी मान जाएगा। इस बीच आध्या उससे पूछेगी कि आपने श्रुति से बात की, क्योंकि मैंने कर ली है। तब अनुज भी बोलेगा- हां मैंने भी कर ली है और वो ठीक है।
अनुज से वादा लेगी आध्या
वहीं आध्या अनुज से कहेगी कि आपने मेरा प्रॉमिस तोड़ दिया है। इसके साथ ही वो कहेगी- मैं इस शादी में सबके साथ अच्छा बिहेव करूंगी और आपको भी इन्जॉय करने दूंगी। लेकिन जैसे ही ये शादी खत्म होगी, इनसे हमारा रिश्ता भी खत्म हो जाएगा और हम वापस जाएंगे और श्रुति से आप शादी कर लेंगे। आपने मेरा प्रॉमिस तोड़ दिया है लेकिन दिल मत तोड़िएगा।












Click it and Unblock the Notifications