Anupamaa: क्या अनुपमा को मिला आध्या का पता? बरखा की साजिश का होगा पर्दाफाश!
Anupamaa Serial Spoiler Alert 10th August: रुपाली गांगुली, गौरव खन्ना सुधांशु पांडे स्टारर टीवी शो 'अनुपमा' इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। लोग इस शो को खूब पसंद कर रहे हैं। शों में इन दिनों खूब ड्रामा भी देखने को मिल रहा है।
अनुज की हालत देखकर लोग होंगे हैरान
बीते एपिसोड्स में हमने देखा कि कैसे अनु छह महीने के लीप के बाद अनुज को बुरी हालत में पाती है। वनराज और शाह परिवार के सभी सदस्य भी अनुज की हालत देखकर हैरान हो जाते हैं। वहीं वनराज एक अमीर आदमी बन गया है और काफी घमंडी भी हो गया है। वहीं अनुपम बुजुर्गों के लिए आशा भवन नाम का वृद्धाश्रम चलाती है।

अनुपमा को मिलेगा आध्या का पता
अनुज का मानना है कि आध्या मर चुकी है और इसलिए वह काफी परेशान चल रहा है। लेकिन अनु उसे समझाती है कि आध्या वापस आ जाएगी और वह उसका पता निकालेगी। अनु उसे ढूंढने के लिए हर संभव कोशिश करती है। वह अंकुश और बरखा से भी मिलती है जिन्होंने अनुज की संपत्ति छीन ली है।
अनुज को होगा अपनी गलती का एहसास
अनुपमा को लगता है कि अंकुश और बरखा झूठ बोल रहे हैं और वो ये पता लगाने का फैसला करती है कि उन्होंने आध्या को कहां छिपाया है। वह सभी से मदद लेती है और अनुज को उसकी आराध्या वापस देने की कसम खाती है। वह अनुज को भी अपनी लव स्टोरी याद दिलाने की कोशिश करती है। अनुज को एहसास होता है कि उसने अनु के साथ गलत किया है लेकिन वह केवल आध्या चाहता है।
अनुज की जान खतरे में पड़ जाएगी
'अनुपमा' के अपकमिंग एपिसोड में हम देखेंगे कि अनुज को लगेगा कि अनु झूठी है और आध्या को वापस लाने के बारे में झूठ बोल रही है। उसका मानना है कि कोई भी उनकी आध्या की तलाश नहीं कर रहा है और वह आशा भवन छोड़ने का फैसला करेगा। वह आशा भवन से चला जाएगा और आध्या को खोजने लगेगा। वह सोचेगा कि आध्या एक बिजली के डिब्बे के पास है और उसे छूने वाली है जिससे उसकी जान खतरे में पड़ जाएगी।
बरखा की साजिश का होगा पर्दाफाश
वहीं अनु को एहसास होगा कि अनुज की जान खतरे में है और वह उसके पीछे जाने की कोशिश करेगी। बाद में अनुपमा यशदीप से बात करेगी और उसे आध्या को खोजने के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन का यूज करने के लिए कहेगी। आध्या अनु से फोन पर बात करने की कोशिश करेगी लेकिन कोई आएगा और उससे फोन छीन लेगा। आध्या को किडनैप कर लिया जाएगा और इसके पीछे बरखा की साजिश होगी।












Click it and Unblock the Notifications