Anupamaa के मेकर्स ने 'वनराज' के जाते ही लिया बड़ा फैसला, सेट पर इस चीज पर लगा बैन
Anupamaa: टीवी का पॉपुलर शो अनुपमा इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है। एक के बाद एक कलाकार इस शो को छड़कर जा रहे हैं। हाल ही में वनराज का किरदार निभाने वाले एक्टर सुधांशु पांडे ने इस शो को अलविदा कह दिया है। उनके जाने से फैंस काफी नाराज दिखाई दे रहे हैं।
मेकर्स कर रहे हैं नए वनराज की तलाश
वहीं शो के मेकर्स पूरी कोशिश कर रहे हैं कि वो अपने दर्शकों की इस नाराजगी को जल्द से जल्द खत्म कर सकें। इसके लिए मेकर्स ने नए वनराज की तलाश भी शुरू कर दी है। पहले खबर थी कि टीवी एक्टर पंकित ठक्कर को इस रोल के लिए चुना जा रहा है। लेकिन बाद में ये बात गलत साबित हुई।

शो के सेट पर कुछ नए नियम लागू
वहीं अब इस शो से जुड़ी एक नई अपडेट मिली है। अब मेकर्स ने इस शो को लेकर कुछ कड़े फैसले लिए हैं। खबर है कि इस शो के सेट पर कुछ नए नियम लागू किए गए हैं, जिन्हें न सिर्फ सभी कलाकारों को मानना होगा बल्कि मीडिया को भी इन्हें फॉलो करना पड़ेगा।
सेट पर मीडिया की एंट्री पर बैन
जानकारी के अनुसार अनुपमा के सेट पर मीडिया पर बैन लगा दिया गया है। ऐसे में मीडिया अब सेट पर आकर कुछ भी शूट नहीं कर सकती है। हालांकि मीडिया की इस पाबंदी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
शो की स्टारकास्ट को एनडीए पर करना होगा साइन
वहीं दूसरी तरफ कहा जा रहा है कि शो के प्रोड्यूसर ने सेट पर मीडिया की एंट्री पर बैन लगाने के अलावा एक और बदलाव किया गया है। अब शो की स्टार कास्ट को एनडीए (Non Disclosure Agreement) साइन करने के लिए कहा गया है। इसका कनेक्शन नए वनराज से जोड़ा जा रहा है। ऐसा लग रहा है कि नए वनराज की एंट्री को सस्पेंस बनाए रखने के लिए मेकर्स ये सब प्लानिंग कर रहे हैं।
सुधांशु पांडे 'वनराज' ने छोड़ा शो
आपको बता दें कि इस सीरियल में वनराज शाह का किरदार निभाने वाले एक्टर सुधांशु पांडे ने कुछ दिनों पहले ही एक बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने अचानक इस शो को छोड़ दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर भारी मन से अपने फैंस को ये जानकारी दी है। सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने शो छोड़ने की वजह का भी खुलासा किया है। अब लोगों को शो में नए वनराज का इंतजार है।












Click it and Unblock the Notifications