Anupama Spoiler Alert: अब जेल जाएगी आध्या, अनुपमा की खुशियों को फिर लगेगा ग्रहण, होगा बड़ा ड्रामा
Anupama Spoiler Alert: टीवी सीरियल अनुपमा में कई बड़े ट्विस्ट देखने को मिलने वाले हैं। शो कही कहानी में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। जिसकी वजह से एक बार फिर अनुज और अनुपमा की जिंदगी में बदलाव होगा। कुल मिलाकर अब अनुपमा में जल्द ही लीप आने वाला है।
अनुपमा-अनुज की हल्दी
अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में एक बड़ा ड्रामा होने वाला है। जहां एक तरफ अनुज और अनुपमा अपनी शादी की खुशियां मना रहे हैं। पूरा शाह हाउस और आशा भवन मिलकर खुशियां मनाएगा। दोनों की हल्दी सेरेमनी होगी और अनुपमा के हाथों में खुद अनुज प्यार से मेहंदी लगाते हुए दिखेंगे।

डिंपी और आध्या के बीच होगा झगड़ा
इन खुशियों के बीच आध्या और डिंपी के बीच जमकर लड़ाई होगी। लड़ाई इतनी ज्यादा बढ़ जाएगी कि डिंपी के सिर पर चोट में चोट लग जाएगी और वह वहीं बेहोश होगी। इसके बाद जहां हवन होगा वहां भयानक आग लग जाएगी जिसमें डिंपी फंस जाएगी। ये देखकर पूरा परिवार परेशान हो गया।
डिंपी की हो जाएगी मौत
शो में असली ट्विस्ट तब आता है जब आग में फंसी डिंपी की मौत हो जाएगी। जी हां आने वाले एपिसोड में डिंपी मर जाएगी और इसका आरोप सीधा आध्या पर लगेगा। ऐसे में पूरा परिवार उसके खिलाफ हो जाता है और इसकी वजह से आध्या को अब जेल में अपनी जिंदगी गुजारनी पड़ेगी। आध्या को जेल में देख अब अनुपमा और अनुज क्या करेंगे ये आने वाले एपिसोड में पता चलेगा।
आध्या को जाना होगा जेल
आध्या के जेल जाने से एक बार फिर अनुपमा की खुशियों पर ग्रहण लग जाएगा। अनुज और अनुपमा की शादी हो पाएगी कि नहीं इसके लिए अगला एपिसोड देखना होगा। लेकिन आध्या के जेल जाने के बाद अब ये शो 15 साल के लीप में चला जाएगा। लीप के बाद शो की कहानी में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। कुल मिलाकर अपकमिंग एपिसोड काफी दिलचस्प होने वाला है।
ये भी पढ़ें: Anupama Spoiler Alert: अनुज पहनाएंगे अनुपमा को मंगलसुत्र, फिर करने वाले हैं शादी?












Click it and Unblock the Notifications