Anupama Spoiler Alert: आखिर क्यों अनुपमा ने लिया वृद्धाश्रम खोलने का फैसला? शो में आएगा बड़ा ट्विस्ट

Anupama Spoiler Alert in hindi: टेलीविजन के मशहूर सीरियल अनुपमा टीआरपी लिस्ट में लगातार टॉप पर बना है। शो के एक नए प्रोमो में दिखने को मिलता है कि अनुज जहां अनुपमा की याद में मजनू हो जाएगा वहीं अनुपमा एक ओल्ड एज होम यानी वृद्धाश्रम चलाना शुरू कर देगी। मगर क्या आप जानते हैं कि अनुपमा ने क्यों अनुज को छोड़कर अपना खुद का वृद्धाश्रम शुरू करने का फैसला किया? अनुपमा का ये फैसला असल में बा और बापूजी से जुड़ा हुआ है। मगर यह अपकमिंग ट्विस्ट समझने से पहले जानते हैं कि अभी सीरियल की कहानी में आखिर चल क्या रहा है।

दरअसल, अमेरिका में यशदीप के रेस्टोरेंट में खाने में कॉकरोच निकलने वाले इंसीडेंट के बाद सब कुछ खराब हो चला था और अनुपमा वापस अपने देश भारत लौट आई थी। मगर उसे कहां पता था कि यहां पर उसके लिए अलग तरह की मुसीबतें बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। डिंपल और टीटू की शादी के दौरान जो कुछ भी हुआ उससे अनुपमा अपने परिवार वालों के सामने तो बेकसूर साबित हो गई है, मगर अब अलग तरह की चुनौतियां उसके सामने हैं।

Anupama

पिछले कुछ हफ्तों में शो के मेकर्स ने दिखाया कि हंसमुख बाबूजी और लीला बा सभी के सामने बार-बार तिरस्कार सहते रहे और फिर उन्होंने बच्चों की भलाई के चलते यह अपना ही छोड़कर जाने का फैसला कर लिया। लीला और बापूजी ने तय किया कि वो तीर्थ करने के बहाने घर छोड़कर चले जाएंगे ताकि उनके बच्चे सुकून से जी सकें। इस बीच अनुपमा और किंजल-काव्या ने चीजें संभालने की बहुत कोशिशें की। सब कुछ ठीक होने भी लगा मगर फिर प्रॉपर्टी की बातचीत और कई ऐसी बातें बापूजी ने सुनीं कि उन्हें फिर से घर छोड़कर जाने का फैसला लेना पड़ा।

टीवी सीरियल अनुपमा के 8 जुलाई 2024 के एपिसोड में दिखाया गया कि अनुपमा को पता चलेगा कि बा और बापूजी घर छोड़कर जा चुके हैं। वे बापूजी और बा की तलाश में लग जाएगी और सबसे पहले उन्हें ढूंढ भी लेगी। मगर बा और बापूजी की हालत देखकर वह हैरान रह जाएगी और तब वो ये सोचेगी कि ऐसे न जाने कितने बुजुर्ग होंगे जिन्हें यह सब झेलना पड़ता होगा। तब अनुपमा अपना खुद का ओल्ड एज शुरू करेगी और क्योंकि उसकी बेटी नहीं चाहती कि अनुपमा-अनुज साथ हों, इसलिए अनुपमा अनुज का साथ छोड़ देगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+