Anupama Spoiler Alert: क्या फिर बढ़ेंगी अनुज-अनुपमा की नजदीकियां? सबको चौंकाएंगे मिस्टर कपाड़िया
Anupama Spoiler Alert 22 July: अनुपमा सीरियल पूरी तरह से नए मोड़ पर आ चुका है। सीरियल में दिखाया जा रहा है कि अनुपमा का एक्स हसबैंड वनराज शाह बेहद अमीर हो गया है। मगर घर में बिल्कुल भी शांति नहीं है और सभी लोग पागलों की तरह आपस में लड़-झगड़ रहे हैं। वहीं अनुपमा की बात करें तो वो कान्हा यानी कि अनुज कपाड़िया की तलाश में है। ये कान्या हकीकत में अनुज है।
बीते एपिसोड में देखने को मिला था कि अनुज अनुपमा को मिल ही जाता है और वो उससे बात करने ही वाली होती है कि नहीं कर पाती। दूसरी ओर वनराज शाह बापूजी को मंदिर चलने के लिए बोलता है। मगर बापूजी बेटे को साफ मना कर देते हैं। अब शो के लेटेस्ट एपिसोड में काफी कुछ देखने को मिलने वाला है।

शो के अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि अनुपमा कान्हा के पीछे ही खड़ी होती है कि मंदिर में जोरदार शो शुरू हो जाता है। अनुज शोर सुनकर वहां से भाग खड़ा होता है। इसके बाद वनराज अपने परिवार के साथ पहुंच जाता है। अनुपमा के साथ वाले भी मंदिर में आते हैं और फिर पूजा पाठ शुरू होता है। आशा को उसकी मां खिला रही होती है कि तभी वो अपनी मां की गोद से फिसलकर गिर जाती है।
इसके बाद ये देखकर अनुज और अनुपमा दोनों ही वहां से भाग खड़े होते हैं। अनुपमा भी अनुज को देखती है और जोर से चिल्लाती है। इसके बाद वो उसे पकड़ लेती है। इतने में सभी लोग वहां आ जाते हैं। मगर शोर शराबा और भीड़ देखने के बाद अनुज काफी डर जाता है और अनुपमा को जोरदार धक्का देकर वहां से भाग खड़ा होता है।












Click it and Unblock the Notifications