पहले चूमा और फिर... Anupama के अनुज की रीयल पत्नी ने जानवर संग की घटिया हरकत? हैरान कर देंगे यूजर्स के रिएक्शन
Anupama fame Gaurav Khanna wife: अनुपमा सीरियल के अनुज कपाड़िया को भला कौन नहीं जानता। जिस तरह से वे अनुपमा की लाइफ में आए और फिर उसकी लाइफ बदल दी, अनुज फैंस के हीरो बन गए। अनुपमा तो रही उनकी रील वाइफ मगर अनुज की रीयल वाइफ भी खूब सुर्खियों में रहती हैं। मगर हाल ही में उन्हें लोग बुरी तरह से ट्रोल करने लगे, जब आकांक्षा चमोला ने एक मासूम जानवर के साथ कुछ ऐसा कर डाला, जो लोगों को रास नहीं आया।
एक्ट्रेस ने ये क्या किया...
गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला अकसर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ खूब रील्स औऱ वीडियोज भी शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक बिल्ली के साथ रील शेयर की। मगर देखते ही देखते ये रील गलत असर डाल गई जब लोगों को उनका बिहेवियर या बिल्ली को पकड़ना पसंद नहीं आया। वीडियो में ऐसा क्या था, चलिये आपको बताते हैं।

पहले बिल्ली को चूमा और फिर...
दरअसल, एक्ट्रेस पहले अपने हाथ में बिल्ली का एक प्यारा सा बच्चा लेती हैं। वे उसे चूमती हैं। मगर फिर देखते ही देखते आकांक्षा उसे जमीन पर गिरा देती हैं। इसके बाद वे कहती हैं कि बिल्ली के बच्चे इंसान के बच्चों से ज्यादा मजेदार होते हैं।
एक्ट्रेस कहती हैं कि आप दिन भर इन्हें पप्पी कर सकते हो। इस क्लिप में बिल्ली का नन्हा बच्चा काफी परेशान सा भी नजर आ रहा है। एक्ट्रेस कहती हैं कि जब ये नाटक करने लगें तो आप इन्हें कहीं पर भी छोड़ सकते हैं।
वायरल वीडियो देख भड़के लोग
अब वीडियो वायरल होने के बाद आकांक्षा को लोग जमकर लताड़ लगा रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि सिर्फ लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए कोई किसी बेजुबान जानवर के साथ भला ऐसा कैसे कर सकता है। एक ने कहा कि खुद को पेट लवर बताते हुए ये जानवरों के साथ रोज ही ऐसा करती होगी।
लोगों को आकांक्षा का पेट के साथ ये बिहेवेयिर बिल्कुल भी रास नहीं आ रहा है और सोशल मीडिया पर उन्हें अपनी इस हरकत से खूब खरी खोटी भी सुननी पड़ रही है।












Click it and Unblock the Notifications