बेहद ग्लैमरस है अनुज कपाड़िया की रियल लाइफ WIFE, खूबसूरती के मामले में अनुपमा को देती है मात

रियल लाइफ में भी अनुज कपाड़िया का किरदार निभा रहे गौरव खन्ना की पत्नी बेहद खूबसूरत हैं। आकांक्षा चमोला लंबे समय से टीवी में एक्टिव हैं और कई मशहूर सीरियल्स में काम भी किया है।

आज कि समय में बिना किसी दोराय के अगर कोई शो टेलीविजन पर छाया हुआ है, तो वो है 'अनुपमा'। आए दिन शो में कुछ ना कुछ नया होता ही रहता है। 'अनुपमा' का दर्शकों के बीच फेवरेट सीरियल रहने का एक कारण इसके ट्विस्ट्स और टर्न्स भी हैं। शो में अगर कोई चीज शुरू से ही दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है, तो वो है अनुपमा और अनुज कपाड़िया की लव स्टोरी। दोनों ने पार्टी में एक दूसरे को सालों बाद देखा था और अनुज के दिल में वो पुराना कॉलेज वाला प्यार जाग गया। अब दोनों की लव स्टोरी बहुत आगे निकल चुकी है और अनुपमा अनुज की पत्नी बन चुकी हैं। वैसे तो अनुज कपाड़िया अपनी रील वाइफ यानी अनुपमा के साथ काफी अच्छे लगते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि अनुज कपाड़िया की रियल वाइफ भी बेहद खूबसूरत हैं। अनुज यानी गौरव खन्ना की रियल वाइफ आकांक्षा चमोली किसी एक्ट्रेस से कम नहीं हैं।

Recommended Video

    बेहद ग्लैमरस है अनुज कपाड़िया की रियल लाइफ WIFE, खूबसूरती के मामले में अनुपमा को देती है मात
    कई सीरियल में किया है काम

    कई सीरियल में किया है काम

    बताते चलें कि आकांक्षा चमोला लंबे समय से टीवी में एक्टिव हैं और कई मशहूर सीरियल्स में काम भी किया है। आकांक्षा बेहद खूबसूरत हैं। गौरव और आकांक्षा फैंस को अकसर कपल गोल्स देते नजर आते हैं। आकांक्षा चमोला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और यहां वे फैंस के साथ अपनी हॉट एंड ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

    फिटनेस फ्रीक हैं आकांक्षा

    फिटनेस फ्रीक हैं आकांक्षा

    आकांक्षा चमोला फिटनेस फ्रीक हैं। इस बात का अंदाजा सोशल मीडिया पर उनकी तमाम शानदार तस्वीरें देखकर लगाया जा सकता है। फिटनेस फ्रीक होने के साथ-साथ वे ट्रैंड डांसर भी हैं।

    'स्वरागिनी' से मिली पॉपुलैरिटी

    गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला को सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी टीवी के मशहूर सीरियल 'स्वरागिनी' से मिली थी। इस सीरियल में उन्होंने परिणीता का किरदार निभाया था। इसके अलावा एक्ट्रेस ने 'भुतू', 'भाग्य लक्ष्मी', 'गंगा' 'यमुना', 'वेलीनाक्षरम' जैसे शोज में भी काम किया है।

    ऐसे हुई थी दोनों की मुलाकात

    ऐसे हुई थी दोनों की मुलाकात

    गौरव और आकांक्षा की मुलाकात एक ऑडिशन के दौरान हुई थी। उस वक्त आकांक्षा इंडस्ट्री में नई थीं और गौरव काफी हद तक फेमस हो चुके थे। दिलचस्प बात तो ये है कि आकांक्षा गौरव को पहचान नहीं सकीं और उन्हें एक्टिंग टिप्स देने लगीं। बस फिर यहीं से दोनों की दोस्ती की शुरुआत हुई।

    2016 में कर ली शादी

    2016 में कर ली शादी

    इसके बाद दोनों ने काफी वक्त तक एक दूसरे को डेट किया। फिर साल 2016 में 24 नवंबर को दोनों ने शादी कर ली। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब छाई रहती हैं। फैंस कपल को काफी पसंद करते हैं।

    गौरव ने साल 2006 में शुरू किया करियर

    गौरव ने साल 2006 में शुरू किया करियर

    अनुज का किरदार निभा रहे गौरव खन्ना की बात करें, तो उन्होंने साल 2006 से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। सबसे पहले उन्होंने भाभी सीरियल में काम किया। इसके अलावा चंद्रगुप्त मौर्य, कयामत, सिंदूर तेरे नाम का, जीवन साथी और फिर उतरन जैसे मशहूर टीवी शोज का वे हिस्सा रहे हैं। फिलहाल वे अनुपमा सीरियल में काफी अच्छी तरह अपना किरदार निभा रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+