'ना घर का ना घाट का', कांग्रेस नेता राहुुल गांधी पर बॉलीवुड एक्‍टर अनुपम खेर ने क्‍यों किया ये कटाक्ष

कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने कैंंबिज विव‍ि में भारत के लोकतंंत्र और पीएम मोदी को लेकर बयान दिया, जिसको लेकर अब बॉलीवुड एक्‍टर अनुपम खेर ने उन्‍हें आड़े हाथों लेते हुए कटाक्ष किया है।

ANUPAMRAHUL

बॉलीवुड एक्‍टर अनुपम खेर अपने अभिनय ही नहीं अपने सोशल मीडिया पोस्‍ट के लिए भी जाने जाते हैं। एक बार फिर दिग्गज एक्‍टर ने ऐसा ट्वीट किया है जो सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा में है। इसकी वजह है कि अनुपम खेर ने कैंबिज विश्वविद्यालय में अपने भाषण के लिए राहुल गांधी पर कटाक्ष किया है। जिसके बाद इस पोस्‍ट पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

राहुल के क्रैंबिज में दिए गए बयान पर अनुपम खेर ने निकाला गुुस्‍सा

राहुल के क्रैंबिज में दिए गए बयान पर अनुपम खेर ने निकाला गुुस्‍सा

अनुपम खेर ने कैंबिज विश्वविद्यालय में राहुल गांधी के भाषण पर तंज कसा है क्‍योंकि राहुल गांधी ने विदेश की धरती पर जाकर भाजपा सरकार और पीएम मोदी पर तंज कसा और कहा कि भारतीय लोकतंत्र पर हमला हो रहा है। राहुल गांधी ने कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा के बारे में बात करते हुए कहा था कि पीएम मोदी भारत की वास्तुकला को नष्ट कर रहे हैं और भारत पर एक ऐसा विचार थोप रहे हैं जिसे देश आत्मसात नहीं कर सकता है।

राहुल गांधी पर कटाक्ष करने के लिए एक्‍टर ने पिता की दी सीख का किया जिक्र

राहुल गांधी पर कटाक्ष करने के लिए एक्‍टर ने पिता की दी सीख का किया जिक्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर राहुल गांधी द्वारा की गई टिप्‍पणी पर अनुपम खेर अगाबबूला हो गए और उन्होंने इस मामले पर अपने विचार व्यक्त करने के लिए अपने ट्विटर पर पोस्‍ट करके अपना गुस्‍सा बड़ी ही शालीनता से राहुल गांधी पर निकालते हुए कटाक्ष किया है।जिसमें अपने पिता के द्वारा दी गई एक सीख का अनुपम खेर ने जिक्र किया।

राहुुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए लिखा वो ना घर के होते...

राहुुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए लिखा वो ना घर के होते...

अनुपम खेर जिनकी छवि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रशंसकों में शामिल हैं उन्‍होंने ट्वीट किया। अनुपम खेर ने अपनी पोस्‍ट हिंदी में लिखी
पिताजी हमेशा कहते थे, "घर रहकर तुम घर वालों की कितनी भी बुराई कर लो, चलेगा! लेकिन, जो लोग घर से बाहर जाकर घर वालों के बारे में भला बुरा कहते है। वो ना घर के होते है, न घाट के!

गुस्‍से में लाल मुंह वाला इमोजी भी शेयर किया

गुस्‍से में लाल मुंह वाला इमोजी भी शेयर किया

इसके साथ अनुपम खेर ने गुस्‍से से लाल चेहरे वाला इमोजी भी शेयर किया। ये पहला मौका नहीं है जब दिग्गज नेता ने मुखर होकर राजनीतिक मुद्दे पर अपनी बात रखी है और विरोध जताया है। इससे पहले कई मौकों पर अनुपम खेर कई विवादित मुद्दों पर बड़ी ही बुद्धिमानी से अपनी राय रखते आए हैं ।

राहुल गांधी का पढ़ें क्रैंबिज विवि में दिया गया पूरा बयान

राहुल गांधी का पढ़ें क्रैंबिज विवि में दिया गया पूरा बयान

बता दें कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने कैंबिज विश्वविद्यालय में अभी हाल में बयान दिया था

'भारतीय लोकतंत्र दबाव में है, हमले में है और यह बात सभी जानते हैं। भारत में विपक्षी नेता उस स्थान को नेविगेट कर रहे हैं। क्या हो रहा है? संस्थागत ढांचा जो लोकतंत्र, संसद, स्वतंत्र प्रेस, न्यायपालिका के लिए आवश्यक है - ये सभी विवश हो रहे हैं। हम भारतीय लोकतंत्र की मूल संरचना पर हमले का सामना कर रहे हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+