Anupam Kher को थाइलैंड में दिखी भगवान शिव, गणेश और मां पार्वती की मूर्ति, बोले- 'ये है हमारे देश की..'
अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। जिसमें वह थाईलैंड में भगवान शिव, गणेश और मां पार्वती की मूर्ति देखकर हैरान थे।

Anupam Kher: बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर अक्सर फैंस से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर तमाम वीडियो और फोटोज शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने थाईलैंड का एक वीडियो शेयर किया जहां वह भगवान शिव, गणेश और मां पार्वती की मूर्ति देखकर हैरान रह गए।
थाइलैंड में दिखी भगवान शिव की मूर्ति
इन दिनों अनुपम खेर थाइलैंड में हैं और वह लगातार अपनी खास तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ साझा कर रहे हैं। इसी बीच एक्टर की नजर थाइलैंड में स्थित भगवान शिव के मंदिर पर पड़ी और उनकी विशाल मूर्ति की वीडियो शेयर कर एक्टर ने खुशी जताई।
देखकर अनुपम खेर हुए हैरान
वीडियो में अनुपम खेर कहते हैं कि, 'दोस्तों भारत के देवी-देवताओं की मर्यादा की अहमियत कितनी है यह मैं आपको बताता हूं। मैं थाईलैंड के एक हाइवे पर हूं, जो बैंककॉक के 3-4 घंटे दूर हैं। यह मूर्ति भगवान शिव, गणेश और पार्वती की मेन रोड पर है। जय शिव शंभू ये है भारत की महानता.. ये है हमारे देश की प्रजेंस।' वहीं इस वीडियो को शेयर कर एक्टर ने खास कैप्शन भी लिखा।
शेयर किया वीडियो
अनुपम खेर ने यह वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन पर लिखा, 'थाईलैंड के व्यस्त राजमार्ग पर शिवजी महाराज, पार्वती जी और भगवान गणेश की विशाल मूर्तियों को देखना एक अद्भुत अनुभूति थी! भगवान का आशीर्वाद हर जगह है। यहां तक कि जब कभी-कभी आप उन्हें आंखों से नहीं देख पाते हैं! भोलेनाथ, ओम नमः शिवाय, शंकर जी, धन्य।' फिलहाल एक्टर का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
फैंस ने जताई खुशी
अनुपम खेर की इस वीडियो पर लगातार फैंस अपने रिएक्शन दे रहे हैं। विदेश में भगवान शिव की मूर्ति देखकर फैंस काफी खुश नजर आए। वहीं कुछ फैंस विदेश में भगवान शिव की मूर्ति का होना आम बात बता रहे हैं। अनुपम खेर के वर्कफ्रंट की बात करें तो, उन्हें आखिरी बार फिल्म 'शिव शास्त्री बलबोआ' में देखा गया था। जिसे फैंस द्वारा मिला-जुला रिस्पॉन्स मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications