'बहुत बुरा हाल...' आखिर अनुपम खेर को क्यों जेल में बितानी पड़ गई रात? इंटरव्यू में किया चौंकाने वाला खुलासा

Anupam Kher in Jail: अनुपम खेर सबसे चहेते सितारे हैं। एक्टर की तगड़ी फैन फॉलोइंग से कोई भी अंजान नहीं है। एक हालिया इंटरव्यू में एक्टर ने ऐसा चौंकाने वाला खुलासा किया है, जिसके बारे में जानने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे। इसमें एक्टर ने खुद से जुड़े कुछ अनसुने राज पर से पर्दा उठाया है। एक्टर ने बताया कि उन्होंने जेल में एक रात तक बिताई है।

एक्टर की हुई गिरफ्तारी
हालिया इंटरव्यू में अनुपम खेर ने बताया कि शुरुआती दिनों में मुंबई में उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। अंजाम ये हुआ कि एक्टर को एक रात जेल में ही बितानी पड़ गई थी।

Anupam kher

क्या बोले खेर?
'ईटाइम्स' से बात करते हुए अनुपम खेर ने बताया कि मुंबई में अपने शुरुआती दिनों में मैं वीएचएस दिखाकर इंडस्ट्री के लोगों से काम मांगा करता था। एक दिन मैं बांद्रा स्टेशन गया और फिर वहां से वापस आ रहा था। एक शख्स को मैंने वीएचएस दिया हुआ था, जिसे मैं वापस लेने आ रहा था। इसके बाद मैंने रेलवे लाइन क्रॉस करने की कोशिश की तो वहां एक जेंटलमेन ने मुझे अपना हाथ दिया। मैंने उसका हाथ थामकर दूसरी साइड जाने की कोशिश की। लेकिन शख्स ने मेरा हाथ कसकर पकड़ लिया।

आखिर क्या है पूरा मामला?
मजेदार किस्से पर आते हुए खेर ने बताया कि वो सादे कपड़ों में एक पुलिसवाला था। जो उन लोगों को पकड़ रहा था, जो रेलवे ट्रैक को क्रॉस करते थे। इसके बाद वो मुझे पुलिस कंपार्टमेंट में लेकर गया, जहां मैंने देखा कि पहले ही 50 लोग बैठे हैं। उनके हाथ बंधे हुए थे। इसके बाद मुझे भी लॉकअप में एक रात गुजारनी पड़ी। खेर ने कहा कि ये बात शत प्रतिशत सच है लेकिन कहीं इसका जिक्र नहीं है।

इस फिल्म में आएंगे नजर
वर्कफ्रंट की बात की जाए तो एक्टर टाइगर नागेश्वर राव में जल्द ही नजर आने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+