बायकॉट ट्रेंड के बीच छाए अनुपम खेर, बोले- 'मैं हूं सबसे बड़ा मनी अर्निंग एक्टर मेरी तो...'

हाल ही में अनुपम खेर की फिल्म 'कार्तिकेय 2' रिलीज हुई। जिसको फैंस ने काफी पसंद किया। अब अपनी सक्सेस को एंजॉय कर रहे अनुपम खेर ने खुद को सुपरस्टार बताया है।

मुंबई, 27 अगस्त: जहां इस वक्त बायकॉट ट्रेंड की वजह से बॉक्स ऑफिस पर बाकी फिल्में कुछ खास कमाल नहीं कर पा रही हैं। वहीं अनुपम खेर की फिल्म 'कार्तिकेय 2' ने कमाल कर दिया। अब फिल्म की इस सफलता का अनुपम खेर इन दिनों जश्न मना रहे हैं। एक्टर ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि, 'मेरा दिमाग खराब होने वाला है क्योंकि मेरी इस साल की 2 फिल्में हिट हैं'।

फिल्म कार्तिकेय 2 की सक्सेस का जश्न मना रहे अनुपम खेर

फिल्म कार्तिकेय 2 की सक्सेस का जश्न मना रहे अनुपम खेर

अनुपम खेर ने नवभारत टाइम्स को दिए इंटरव्यू में इस साल 2 हिट फिल्में की खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि, 'कार्तिकेय 2' की सफलता बेहद ही लाजवाब है। मेरा किरदार फिल्म में ब्लाइंड होना चाहिए ये सलाह मैंने डायरेक्टर साहब का पहला शॉर्ट देने से 10 मिनट पहले बोला। ऑन द स्पॉट मैंने बोला कि जो आदमी प्रकाश की बात कर रहा है उसके जीवन में खुद अंधकार हो तो उसका ज्यादा असर होगा। हालांकि, डायरेक्टर साहब पहले इसके लिए तैयार नहीं थे, यहां तक की मुझे भी इसके बारे में सोचना था तो हमने आधे घंटे का ब्रेक लिया।'

'ये तो सपनों में होता है और सब सपने पूरे होते हैं'

'ये तो सपनों में होता है और सब सपने पूरे होते हैं'

इस फिल्म के लिए अनुपम खेर ने कोई खास प्रमोशन नहीं किया। इसके बावजूद भी फिल्म कार्तिकेय 2 का हिट होना अभिनेता के लिए एक बड़ी सक्सेस है। अब इसी को लेकर अनुपम खेर ने कहा, 'ये फिल्म हिन्दी में इतनी चलेगी और जिस तरह से शुरू हुई, जिसकी कोई पब्लिसिटी नहीं हुई, कुछ नहीं हुआ, 50 थिएटर में लगी और आज 2500 थिएटर में है। इससे पहले 56 लाख इसका बिजनेस था और आज इसका बिजनस कुछ 18 करोड़ है तो ये उम्मीद तो नहीं थी। ये तो सपनों में होता है और सब सपने पूरे होते हैं ऐसा मेरा मानना है।'

 'मेरा दिमाग खराब होनेवाला है क्योंकि..'

'मेरा दिमाग खराब होनेवाला है क्योंकि..'

अब फिल्म की सक्सेस पर बात करते हुए अनुपम खेर ने आगे कहा, 'मेरा दिमाग खराब होनेवाला है क्योंकि मेरी दो फिल्में हिट हैं। वो भी 38 साल काम किया है, 530 फिल्में कर चुका हूं, तो अच्छा लगता है। मैं अभी एक्टिंग नहीं कर सकता कि सर मेरा क्या है, लेकिन नहीं। क्योंकि मैं बहुत खुश हूं। मैं इस साल का सबसे बड़ा मनी अर्निंग एक्टर हूं। और मेरी तो निकल पड़ी है ये सच है। लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि मैं किसी का मजाक उड़ाऊं। ऐसा नहीं है हर किसी को अपनी सक्सेस सेलिब्रेट करनी चाहिए'।

बायकॉट ट्रेंड पर बोले अनुपम खेर

बायकॉट ट्रेंड पर बोले अनुपम खेर

इसके आगे अनुपम खेर ने बायकॉट ट्रेंड पर बातचीत कर फिल्म कश्मीरी फाइल्स को लेकर हुए बायकॉट का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि, 'मुझे नहीं लगता है कि बॉयकॉट कल्चर आज से शुरू हुआ। जब से फिल्में बनी हैं तब से कुछ लोगों का ग्रुप हमेशा कहता था कि फिल्म ना चले तो अच्छा है। चाहे तो आप कश्मीर फाइल्स के बायकॉट को क्यों नहीं याद रखते हैं? पूरी दुनिया ने उसे बॉयकॉट करने की कोशिश की थी। लेकिन इसके बावजूद फिल्म को फैंस ने काफी पसंद किया'।

कश्मीरी फाइल्स के ऑस्कर विरोध पर अनुपम खेर ने कहा

कश्मीरी फाइल्स के ऑस्कर विरोध पर अनुपम खेर ने कहा

इसके आगे अनुपम खेर द कश्मीरी फाइल्स को लेकर हो रहे ऑस्कर विरोध पर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि, 'सबको हक है अपनी बात कहने का। यही तो हमारे प्रजातंत्र की खूबी है। बोलने दीजिए, इससे क्या फर्क पड़ता है। हमें तो एक 18 करोड़ की फिल्म के लिए 350 करोड़ मिल चुके हैं और यही एक बहुत बड़ा ईनाम है। कुछ लोगों को जलन भी होती है, कुछ लोगों के पास दिल बड़ा नहीं होता। तो वो छोटी-छोटी बातें करते हैं।'

फिल्म कार्तिकेय 2 ने बड़े बजट की फिल्मों को पछाड़ा

फिल्म कार्तिकेय 2 ने बड़े बजट की फिल्मों को पछाड़ा

30 करोड़ के बजट में बनी फिल्म 'कार्तिकेय 2' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने दो हफ्तों में ही 61.51 करोड़ रुपये कारोबार किया है। इस फिल्म ने बड़े बजट में बनी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। बता दें कि 13 अगस्त को ये फिल्म रिलीज हुई थी। फिल्म में निखिल सिद्धार्थ और अनुपमा परमेश्वरन के अलावा अनुपम खेर भी महत्वपूर्ण भूमिका नजर आए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+