तीन बार शादी कर चुके अनूप जलोटा फिर बनेंगे दूल्हा? चौथी शादी को लेकर बोले-'पत्नी ने मुझे अफेयर...'
Anup Jalota On Marriage: 'ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन' जैसे फेमस गाने गाकर फेमस हुए अनूप जलोटा अपने करियर से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहे हैं। उन्होंने तीन बार शादी की लेकिन किसी ना किसी वजह से ज्यादा समय तक नहीं टिकी।
अनूप जलोटा की पहली पत्नी सोनाली सेठ थीं जो कि घर से ही भाग गईं। इसके बाद बीना भाटिया से उनकी दूसरी शादी हुई थी। लेकिन ये रिश्ता भी टूट गया। इसके बाद उन्हें फिर से प्यार हुआ और कुमार गुजराल की भतीजी मेधा गुजराल से शादी की लेकिन उनकी मौत हो गई।

अनूप जलोटा ने बताया कि उनकी तीसरी पत्नी जब बीमार चल रही थीं तो कैसे उन्होंने सिंगर को अफेयर करने की सलाह दी थी। सिंगर ने कहा कि, 'मेरी पत्नी की जब सेहत बहुत खराब थी तो वह दिन-रात अस्पताल में ही रहती थी। उसने मुझे बहुत ज्यादा प्यार दिया औऱ मैं भी उससे बहुत प्यार करता था। मेरे दिल में वो आज भी है।'
अनूप ने आगे बताया कि उस दौरान उनकी पत्नी ने सिंगर की हालत देखकर उन्हें अफेयर करने की सलाह दी थी। उन्होंने कहा था कि, 'आप किसी से अफेयर कर लीजिए।' इसके बाद सिंगर ने उन्हें मना करते हुए कहा कि इस चीज की कोई जरूरत नहीं है। सिंगर ने कहा कि, 'मेरे दिल में वो आज भी जिंदा है और रात-दिन सिर्फ उसे ही याद करता हूं।'
इसके बाद जब अनूप जलोटा से चौथी शादी को लेकर सवाल पूछा गया कि लोग आप शादी की सलाह नहीं देते? उन्होंने कहा कि, 'मेरा दिल अब कहीं नहीं लगता। दिल मोहब्बत से भर गया है गालिब, अब किसी पर फिदा नहीं होता।' सिंगर ने बताया कि वह अब अपने काम में इतने ज्यादा व्यस्त रहते हैं कि 71 साल की उम्र में उन्हेंअब किसी पार्टनर की जरूरत महसूस नहीं होती।
बता दें कि, अनूप जलोटा की जो तीसरी पत्नी थीं मेधा उनकी साल 2014 में ही मौत हो गई थी। उनकी किडनी में दिक्कत आ गई थी जिसकी वजह से उन्हें इलाज के लिए विदेश ले जाना पड़ा। लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी जान नहीं बच पाई।












Click it and Unblock the Notifications