अनु मलिक ने खोला सिंगर जुबीन गर्ग की हेल्थ से जुड़ा ये बड़ा राज, मौत के 3 दिन बाद सामने आई ये सच्चाई
Anu Malik On Zubeen Garg: बॉलीवुड के फेमस सिंगर जुबीन गर्ग का हाल ही में सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान निधन हो गया है। इस हादसे ने उनके चाहने वालों, परिवार और पूरे देश को गहरे सदमे में डाल दिया है।
23 सितंबर 2025 को होगा जुबीन गर्ग का अंतिम संस्कार
जानकारी के अनुसार जुबीन गर्ग का अंतिम संस्कार आगामी 23 सितंबर 2025 को गुवाहाटी के पास स्थित उनके पैतृक गांव में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

अनु मलिक ने जुबीन को लेकर कह ऐसी बात
-आपको बता दें कि सिंगर जुबीन गर्ग के निधन की खबर सुनकर संगीतकार अनु मलिक भी स्तब्ध रह गए हैं। उन्होंने जुबीन के साथ 'मैं प्रेम की दीवानी हूं' (2003) और 'मिशन इस्तांबुल' (2008) जैसी फिल्मों में काम किया था।
-हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए अनु मलिक ने जुबीन गर्ग से जुड़ी कई यादें शेयर कीं। अनु मलिक ने कहा- वो बेहद सज्जन और प्यारे इंसान थे। पहली बार मैं उनसे असम के एक जानकार के जरिए मिला था। मैंने उन्हें फिल्म 'फिजा' में गाना गाने का मौका दिया था।
-अनु मलिक ने आगे कहा- इसके बाद हमारी अच्छी दोस्ती हो गई। जुबीन अपनी बहन को लेकर बहुत इमोशनल रहते थे, जिसे उन्होंने एक दुर्घटना में खो दिया था। वह मुझे अक्सर बताते थे कि वह असमिया, बंगाली, मणिपुरी, बोरो, मराठी और यहां तक कि मलयाली में भी गाना गाते हैं। उनके लाइव कॉन्सर्ट हमेशा शानदार होते थे। ये खबर सुनकर मेरा दिल टूट गया है।
जुबीन की हेल्थ को लेकर बड़ा खुलासा
-अनु मलिक ने ये भी बताया कि जुबीन गर्ग ने उन्हें अपने हेल्थ इश्यूज के बारे में बताया था। उन्होंने कहा- एक बार जुबीन ने मुझसे कहा था कि उन्हें अचानक बेहोशी आ जाती है। मैंने उन्हें डॉक्टर से जांच करवाने की सलाह दी थी। लेकिन उसके बाद कई साल तक इस बारे में हमारी बात नहीं हुई।
-अनु मलिक ने आगे कहा- फिर अचानक जुबीन गर्ग की मौत की खबर सामने आ गई। असम की मिट्टी और पहाड़ उनके लिए बहुत मायने रखते थे, शायद इसी वजह से वो कभी मुंबई में बसना नहीं चाहते थे।
'मुंबई में शिफ्ट नहीं होना चाहते थे जुबीन गर्ग'
-एक और किस्सा शेयर करते हुए अनु मलिक ने कहा- जुबीन को मेरी फिल्म 'बॉर्डर' का संगीत बेहद पसंद था। मैं अक्सर उन्हें समझाता कि मुंबई में रहोगे तो ज्यादा मौके मिलेंगे, लेकिन उन्होंने साफ कहा था कि वह मुंबई वापस नहीं आना चाहते।
-अनु मलिक ने बताया- जुबीन ने मुझसे कहा था सर आप बुलाओगे तो आकर गाना गाऊंगा और फिर तुरंत असम लौट जाऊंगा। मुझे सामाजिक कार्यों में ज्यादा संतुष्टि मिलती है। मुझे मुंबई में नहीं रहना।
-आपको बता दें कि जुबीन गर्ग सिर्फ संगीत तक सीमित नहीं थे। अनु मलिक के अनुसार वह बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए हमेशा आगे रहते थे और एक चैरिटी संस्था भी चलाते थे। यही वजह थी कि लोग उन्हें केवल गायक ही नहीं, बल्कि एक समाजसेवी के रूप में भी जानते थे।












Click it and Unblock the Notifications