31 साल की एक्ट्रेस ने चलती ट्रेन में उतारे कपड़े, RPF जवान पर रेजर से हमला, हुईं गिरफ्तार, क्या है मामला?

Antara Soham Banerjee: मॉडल और वेब सीरीज एक्ट्रेस अंतरा सोहम बनर्जी इस समय एक गंभीर विवाद को लेकर सुर्खियों में छाई हैं। 31 साल की अंतरा को गत 12 अगस्त 2026 को अरावली एक्सप्रेस में हुए कथित हंगामे के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था। एक्ट्रेस पर आरोप है कि रिजर्व्ड सीट को लेकर हुए विवाद के दौरान उन्होंने कपड़े उतार दिए थे और रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) के एक कर्मचारी पर रेजर ब्लेड से हमला कर दिया था। घटना के बाद उन्हें दहानू स्टेशन पर ट्रेन से उतारकर सरकारी रेलवे पुलिस (GRP) के हवाले किया गया था।

शूटिंग के लिए सूरत जा रही थीं अंतरा सोहम बनर्जी
जानकारी के मुताबिक अंतरा बनर्जी एक शूट के सिलसिले में सूरत जा रही थीं। उनके पास स्लीपर क्लास का टिकट था लेकिन वह कथित तौर पर रिजर्व्ड AC कोच में चली गईं। इसी को लेकर ट्रेन में विवाद शुरू हुआ था। ये घटना बोरीवली और दहानू के बीच रात करीब 9:30 बजे से 10:50 बजे के बीच हुई।

Antara Soham Banerjee

RPF अधिकारियों से हुआ एक्ट्रेस का विवाद

-FIR में दर्ज जानकारी के अनुसार एक यात्री ने अंतरा से उनकी रिजर्व्ड सीट खाली करने के लिए कहा। जब उन्होंने सीट छोड़ने से इनकार किया, तो यात्री ने टिकट कलेक्टर हरिकेश त्रिपाठी और RPF को इसकी जानकारी दी।

-मामला बढ़ने के बाद RPF के असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर यामिनीकांत मिश्रा और कॉन्स्टेबल राजेश कुमार ने स्थिति को संभालने की कोशिश की। पुलिस के मुताबिक इसी दौरान अंतरा कथित तौर पर अधिकारियों से बदसलूकी करने लगीं और उनका बर्ताव हिंसक हो गया था।

-FIR के मुताबिक अंतरा बनर्जी ने कथित तौर पर अपने कपड़े उतार दिए और रेजर ब्लेड लहराने लगीं। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने ASI यामिनीकांत मिश्रा पर हमला किया और खुद को भी घायल कर लिया था। यामिनीकांत मिश्रा ने ये भी आरोप लगाया कि अंतरा ने उनकी यूनिफॉर्म और मोबाइल फोन को नुकसान पहुंचाया था।

हंगामा रोकने के लिए बंद किए गए AC कोच के दरवाजे

स्थिति को नियंत्रण से बाहर होने से रोकने के लिए RPF कर्मचारियों ने AC कोच के दरवाजे बंद कर दिए थे। बताया जा रहा है कि ट्रेन के दहानू पहुंचने तक ये पूरा घटनाक्रम काफी देर तक चलता रहा। पुलिस के अनुसार ट्रेन से उतारकर GRP को सौंपे जाने से पहले अंतरा ने बाहर निकलने के लिए कथित तौर पर खिड़की का शीशा तोड़ने की भी कोशिश की थी। करीब एक घंटे से ज्यादा चले इस पूरे घटनाक्रम से ट्रेन में मौजूद यात्री घबरा गए थे। बाद में पुलिस ने स्थिति को संभाला और अंतरा को दहानू स्टेशन पर ट्रेन से उतार दिया गया।

पुलिस ने एक्ट्रेस को हिरासत में लिया

-घटना के अगले दिन बोरीवली रेलवे पुलिस ने अंतरा सोहम बनर्जी को हिरासत में लिया। बोरीवली GRP इंस्पेक्टर कुंडा गावड़े के मुताबिक चश्मदीदों से मिली जानकारी के आधार पर माना जा रहा है कि AC कोच का टिकट नहीं मिल पाने की वजह से अंतरा परेशान थीं।

-पुलिस के अनुसार जब उन्हें अपने रिश्तेदारों या वकील से संपर्क करने के लिए कहा गया, तो उन्होंने कथित तौर पर ऐसा करने से इनकार कर दिया और अपनी गिरफ्तारी की मांग की। इंस्पेक्टर कुंडा गावड़े ने बताया कि FIR दर्ज होने के बाद उनका बर्ताव शांत हो गया था।

कई धाराओं में दर्ज हुआ मामला, जमानत पर रिहा

13 अगस्त 2026 को इस मामले में FIR दर्ज की गई। पुलिस ने अंतरा बनर्जी के खिलाफ सुरक्षा को खतरे में डालने, सरकारी कर्मचारी को चोट पहुंचाने, मारपीट करने और जानबूझकर अपमान करने समेत कई आरोपों के तहत मामला दर्ज किया। हालांकि कानूनी कार्रवाई के बाद अंतरा को नोटिस दिया गया और बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया। फिलहाल ट्रेन में हुए इस कथित विवाद को लेकर पुलिस की जांच जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+