Ankush Raja Bhojpuri Song: अंकुश राजा का धमाकेदार गाना 'सब कईल त बियाह कर' हुआ रिलीज
Ankush Raja Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर सिंगिर अंकुश राजा लगातार अपने फैंस के लिए नए-नए गाने लेकर आते रहते हैं। हर हफ्ते उनका कोई न कोई गाना यूट्यूब पर रिलीज होता है और धूम मचा देता है। अब उनका लेटेस्ट गाना 'सब कईल त बियाह कर' यूट्यूब पर रिलीज हो गया है।
गाने में दिखी अंकुश राजा और अपर्णा मलिक की जोड़ी
ये गाना अंकुश राजा ने गाया है, लेकिन वीडियो में राजा के साथ एक्ट्रेस अपर्णा मलिक भी नजर आ रही हैं। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री गाने को और भी खास बना रहे हैं। गाने की झलक टी-सीरीज हमार भोजपुरी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की गई, जिसमें लिखा गया है- धमाकेदार गाना सब कईल त बियाह कर अब रिलीज हो गया है। सुनिए और मस्ती में झूमिए।

शिल्पी राज संग फिर बना धमाकेदार कॉम्बिनेशन
इस गाने को अंकुश राजा और मशहूर सिंगर शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है। गाने को नतेंद्र कुमार ने लिखा है और श्याम सुंदर ने संगीत दिया है। वीडियो का निर्देशन और कोरियोग्राफी रौनक राउत ने की है। इसे पैराडाइज प्रोडक्शन के बैनर तले तैयार किया गया है।
अंकुश राजा का पिछला गाना भी हुआ था हिट
-इससे पहले गत 13 अगस्त 2025 को अंकुश राजा का रोमांटिक गाना ए राजा काला साड़ी रिलीज हुआ था। इस गाने को भी अंकुश राजा और शिल्पी राज ने गाया था, जबकि वीडियो में अंकुश के साथ एक्ट्रेस मुस्कान नजर आई थीं। इस गाने को दर्शकों ने खूब प्यार दिया है और यूट्यूब पर इसे लाखों व्यूज भी मिले हैं।
-अंकुश और राजा कभी एक साथ तो कभी अलग-अलग म्यूजिक वीडियोज में दिखाई देते हैं। उनकी यही खासियत फैंस को खूब पसंद आती है। यही वजह है कि उनके लगभग हर गाने को यूट्यूब पर ताबड़तोड़ व्यूज मिलते हैं और वो लगातार ट्रेंड करते रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications