अंकिता लोखंडे के साथ उनकी सास ने सरेआम की ऐसी हरकत, बोलीं- विक्की, तुमने इसको छूट दे दी, नहीं तो.....
Ankita Lokhande and Vicky Jain: बिग बॉस 17 इस समय सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। कंटेस्टेंट एक दूसरे को अपना गेम दिखाने में व्यस्त नजर आ रहे हैं। साथ ही शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री ने भी धूम मचा रखी है। इस रिएलिटी शो में एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे अपने बिजनेसमैन पति विक्की जैन के साथ शामिल हुई हैं। हालांकि दोनों पहले दिन से ही एक दूसरे के साथ उलझते नजर आ रहे हैं। इस शो में एंट्री करने के बाद से दोनों का रिश्ता कई परेशानियों से गुजर रहा है। अब बिग बॉस 17 के अपकमिंग वीकेंड का वार एपिसोड में अंकिता लोखंडे और विक्की जान, दोनों की मां नजर आने वाली हैं। अंकिता लोखंडे की सास उन्हें डांट लगाती भी नजर आएंगी।
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन हुए भावुक
कलर्स टीवी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर बिग बॉस 17 का एक नया प्रोमो शेयर किया है जिसमें दर्शकों को आने वाले एपिसोड की झलक दिखाई गई है। इस प्रोमो में दिखाया गया है कि अंकिता लोखंडे और विक्की कौशल की मां इस शो में पहंचती हैं। अपनी मां को देखते ही विक्की और अंकिता रोने लग जाते हैं।

विक्की कहते हैं- मैं मुझे हर कोई गलत समझ रहा है
वीडियो में देखा जा सकता है कि अंकिता अपनी मां की ओर देखकर कहती हैं- मम्मी, मैं आपसे प्यार करती हूं। उनकी मां जवाब देती है- मैं भी तुमसे प्यार करती हूं बेटा। दूसरी तरफ विक्की जैन भी अपनी मां को देखकर भावुक हो जाते हैं। वह उनसे कहती है- विक्की, तुम क्यों रो रहे हो? मत रो। इसके बाद विक्की फूट-फूट कर रोने लगते हैं और अपनी मां से कहते है- यहां हर कोई मुझे गलत समझ रहा है मां।
अंकिता पर भड़कीं विक्की की मां
अंकिता लोखंडे की मां दोनों को समझाती हैं और कहती हैं- मजबूत खेलो और मजबूत बन के निकलो। वहीं विक्की की मां भी अपने बेटे के देखकर भावुक हो जाती हैं और उनसे कहती हैं- तुम घर पर कभी नहीं लड़ते थे और यहां अंकिता तुम्हें लात मार रही है। चप्पल से मार रही है। इस बात की सफाई देते हुए अंकिता अपनी सास से कहती हैं- मां, मैं उसका ख्याल रखती हूं। इसके बाद विक्की की मां कहती हैं- आप उसका ध्यान नहीं रख रही हैं। ये सुनकर अंकिता की आंखों में आंसू आ जाते हैं।
सास ने लगाई अंकिता लोखंडे को फटकार
अंकिता को फटकार लगाते हुए विक्की की मां उंगली दिखाकर एक्ट्रेस को चुप करा देती हैं और बोलती हैं- विक्की बेटा तुमने इसको छूट दे दी है। इसलिए ये ऐसा कुछ कर रही है। ऐसा सुनकर अंकिता एक दम रिएक्ट करती हैं और बोलती हैं- छूट देदी मम्मीजी मतलब? इसके बाद विक्की उन्हें चुप कराते हुए दिखाई देते हैं। वहीं अंकिता लोखंडे के चेहरे पर भी गुस्सा साफ झलकता नजर आता है।












Click it and Unblock the Notifications