अपना आलीशान घर दिखाने के बहाने अंकिता लोखंडे ने किया ये काम, लोग बोले- ऐसे कौन नाचता है?

Ankita Lokhande Dance Video: अंकिता लोखंडे ने एक ग्लैमरस वीडियो शेयर किया है जिसे देख फैंस हैरान हो गए हैं। सिर्फ इतना ही नहीं लोग इस वीडियो के लिए अंकिता लोखंडे को ट्रोल भी कर रहे हैं।

Ankita Lokhande Dance Video: एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। वह अक्सर लोगों को अपना नया घर, अपने परिवार के लोग और त्योहारों की झलकियां दिखाती रहती हैं। अंकिता लोखंडे एक्टिंग के साथ साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और अपने फैंस के लिए अपनी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। उनकी तस्वीरों और वीडियोज को देखकर कोई भी ये कह सकता है कि वह फिलहाल अपनी शादीशुदा जिंदगी को काफी इन्जॉय कर रही हैं। आपको बता दें कि कुछ समय पहले ही अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन ने एक शानदार घर खरीदा है। दोनों ने घर में एक ग्रैंड पार्टी भी रखी थी। अब अंकिता लोखंडे ने एक ग्लैमरस वीडियो शेयर किया है जिसे देख फैंस हैरान हो गए हैं। सिर्फ इतना ही नहीं लोग इस वीडियो के लिए अंकिता लोखंडे को ट्रोल भी कर रहे हैं।

 घर दिखाते हुए डांस करने लगीं अंकिता लोखंडे

घर दिखाते हुए डांस करने लगीं अंकिता लोखंडे

आपको बता दें कि अंकिता लोखंडे के लेटेस्ट वीडियो में वह डांस करती नजर आ रही हैं। अंकिता लोखंडे के इस डांस वीडियो को देखकर कुछ लोग उनके लुक और घर की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ लोगों ने अंकिता लोखंडे को ट्रोल भी किया है कि वह डांस के बहाने अपने लैविश घर को दिखा रही हैं। अंकिता लोखंडे का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो

अंकिता लोखंडे एक्टिंग के साथ साथ काफी बढ़िया डांस भी करती हैं। वह अक्सर अपने डांस वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। लोग उनके डांस के दीवाने है। उन्होंने जो लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है उसे देखकर आप भी खुश हो जाएंगे। उन्होंने मदहोश करने वाला डांस किया है।

फैंस ने की अंकिता के हॉट लुक की तारीफ

फैंस ने की अंकिता के हॉट लुक की तारीफ

वीडियो में न सिर्फ उनका डांस लोगों को अच्छा लग रहा है बल्कि उनका गॉर्जियस लुक भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है। लोग अंकिता के इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। अंकिता लोखंडे का फैंस का कहना है कि शादी के बाद अंकिता और ज्यादा खूबसूरत हो गई हैं। वह बहुत ही ज्यादा गॉर्जियस नजर आती हैं।

लोगों ने अंकिता को किया ट्रोल

लोगों ने अंकिता को किया ट्रोल

अंकिता लोखंडे इस लेटेस्ट वीडियो में ये एक जिंदगी गाने पर डांस कर रही हैं। वीडियो में वह स्लिट गाउन में बोल्ड लुक में नजर आ रही हैं। उनके डांस स्टेप्स भी कातिलाना नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद से सोशल मीडिया यूजर्स अंकिता लोखंडे को ट्रोल कर रेह हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- डांस तो बस एक बहाना है, इनको तो अपना घर दिखाना है बाकि कुछ नहीं है।

कपड़े उठाना भला कौन सा स्टेप होता है

वहीं अंकिता लोखंडे के वीडियो पर कमेंट करते हुए एक और यूजर ने लिखा है- ये क्या बकवास डांस है। एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- अंकिता आखिर इस तरह अपने बड़े इंटीरियर घर का शो ऑफ क्यों कर रही हैं। लगता है ऐसा लैविश घर बस आपके पास ही है। इतना ही नहीं, एक ने शख्स ने तो कमेंट करते हुए कहा है- कपड़े उठाना भला कौन सा स्टेप होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+