'वो सब कुछ था...' सुशांत सिंह राजपूत की याद में नहीं थमे अंकिता लोखंडे के आंसू, फूट-फूटकर रो पड़ीं एक्ट्रेस
सुशांत सिंह राजपूत को याद करते हुए अंकिता लोखंडे इतनी भावुक हो गईं कि अपने आंसू नहीं रोक सकीं। फैंस भी इस वीडियो को देखकर काफी इमोशनल हो रहे हैं।
मुंबई, 2 सितंबर: सुशांत सिंह राजपूत उन सितारों में से एक हैं, जिन्हें शायद ही कभी फैंस भुला पाएं। एक्टर की यादें आज भी फैंस के दिलों में जिंदा हैं। सुशांत का अचानक दुनिया को अलविदा कह जाना फैंस को गमगीम कर गया। अब 'डांस इंडिया डांस' के मंच पर एक्टर को फिर याद किया जाएगा। डांस शो के अपकमिंग एपिसोड की गेस्ट सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे होने वाली हैं। ऐसे में सुशांत को डेडिकेटेड एक परफॉर्मेंस को देखकर अंकिता इतनी भावुक हो गईं कि वे अपने आंसू नहीं रोक सकीं। फैंस भी इस वीडियो को देखकर काफी इमोशनल हो रहे हैं।

सुशांत-अंकिता के थे चर्चे
एक वक्त पर सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे के खूब चर्चे थे। फैंस को ये कपल बेहद पसंद भी था। दोनों ने एक दूसरे को कुछ सालों तक डेट किया और फिर अलग हो गए। फैंस को दोनों के ब्रेकअप से झटका भी लगा था। आज सुशांत सिंह राजपूत इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन बावजूद इसके, उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे उन्हें काफी रिस्पेक्ट करती हैं। इस बात का सबूत डीआईडी के मंच पर अंकिता का इमोशनल हो जाना है।
रो पड़ीं अंकिता
शो का ये एपिसोड जल्द ही दर्शकों के सामने होगा। इसमें रिश्तों की भावनाओं का जश्न मनाया जाएगा। शो के प्रोमो में कंटेस्टेंट साधना मिश्रा और उनके कोरियोग्राफर ने लक्ष्य के कितनी बातें गाने पर डांस किया। दोनों का डांस देख अंकिता काफी इमोशनल हो गईं। अंकिता काफी शॉक नजर आ रही थीं। साथ ही सुशांत को लेकर भी एक्ट्रेस भावुक दिखीं।

छलक पड़े अंकिता के आंसू
सुशांत संग अपने रिश्ते को याद करते हुए अंकिता के आंसू छलक पड़े। एक्ट्रेस सुशांत को याद करते हुए कहती हैं कि वो बहुत करीबी दोस्त था। सब कुछ था। मुझे यकीन है कि वो जहां भी है बहुत खुश है। भगवान अपना आशीर्वाद बनाए रखें। डीआईडी सुपर मॉम्स के प्रोमो का ये वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है। साथ ही अंकिता का इस तरह सुशांत को याद कर भावुक होने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ऐसे शुरू हुई थी लव स्टोरी
बताते चलें कि सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे का प्यार टेलीविजन के फेमस शो पवित्र रिश्ता से परवान चढ़ा था। सीरियल में सुशांत सिंह राजपूत को मानव के रोल में देखा गया था। वहीं अंकिता लोखंडे ने अर्चना का किरदार अदा किया था। दोनों को ये कपल ऑन स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन बेहद पसंद था।

2020 में हुई सुशांत की मौत
सुशांत सिंह राजपूत ने जून 2020 में अचानक दुनिया को अलविदा कह दिया था। सुशांत के यूं अचानक चले जाने से फैंस को गहरा सदमा लगा। सुशांत की उम्र सिर्फ 34 साल थी। वहीं अंकिता लोखंडे के बात करें, तो सुशांत के जाने के बाद उनकी जिंदगी में विक्की जैन आए। दोनों ने शादी कर ली है और कपल अपनी शादीशुदा जिंदगी में काफी खुश है।












Click it and Unblock the Notifications