'खतरों के खिलाड़ी 13' की शूटिंग से पहले अंजुम फकीह की हुई ऐसी हालत, इंस्टा स्टोरी में कहा- मेरे लिए दुआ करो
Anjum Fakih: अंजुम फकीह ने खुद सोशल मीडिया के जरिए फैंस को ये जानकारी दी है कि उन्हें शो शूरू होने से पहले ही काफी पैनिक अटैक्स आ रहे हैं।

Anjum Fakih: टीवी के फेमस सीरियल 'कुंडली भाग्य' में सृष्टि के किरदार में नजर आने वालीं एक्ट्रेस अंजुम फकीह जल्द ही रिएल्टी शो खतरों के खिलाड़ी में 13 में नजर आएंगी। खबर है कि वह रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 13' में बतौर कंटेस्टेंट नजर आने वाली हैं। अंजुम इस रिएलिटी शो को लेकर अब तक काफी उत्साहित नजर आ रही थीं, लेकिन फिलहाल उनकी हालत काफी खराब हो गई है। आपको बता दें कि शो की शूटिंग शुरू होने से पहले ही वह एंग्जाइटी और तेज बुखार से जूझ रही हैं।
अंजुम फकीह की बिगड़ी हालत
अंजुम फकीह ने खुद सोशल मीडिया के जरिए फैंस को ये जानकारी दी है कि उन्हें शो शूरू होने से पहले ही काफी पैनिक अटैक्स आ रहे हैं। सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने अपने फैंस से उनके लिए प्रार्थना करने की गुजारिश की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अंजुम फकही जल्द ही 'खतरों के खिलाड़ी 13' में नजर आएंगी। इस सीजन में उनके साथ शिव ठाकरे, डेजी शाह, अर्चना गौतम और रोहित रॉय सहित कई और सेलेब्स भी हिस्सा ले रहे हैं।
अंजुम फकीह को आ रहे हैं पैनिक अटैक
अंजुम फकीह का मानना है कि हो सकता है कि सबके बारे में सोचते हुए ही शायद वह स्ट्रेस में आ गई हैं और अपने रिएलिटी शो डेब्यू से पहले ही बीमार पड़ गई हैं। फिलहाल उन्होंने फैंस को अपना हेल्थ अपडेट दिया है। 33 साल की एक्ट्रेस अंजुम फकीह ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर नोट लिखा है और अपने फैंस को बताया कि उनकी तबीयत पिछले कुछ दिनों से बिल्कुल ठीक नहीं हैं। ऐसे में उन्हें सपोर्ट और प्रार्थना की जरूरत है।

एंग्जाइटी की शिकार हुईं अंजुम फकीह
अंजुम फकीह ने अपनी इंस्टा स्टोरी में बताया है कि वो एंग्जाइटी और तेज बुखार का शिकार हो गई हैं। उन्होंने अपनी स्टोरी में लिखा है- कुछ दिन हो गए हैं, मेरी तबीयत बिल्कुल ठीक नहीं है, सारी चिंताएं मेरे अंदर आ रही थीं और कुछ एपिसोड थे जहां मैं बेचैन थी, तेज बुखार, खराब हेल्थ, यह आमतौर पर मेरे साथ होता है जब मैं खुद को तनाव से बाहर करती हूं... खतरों से लड़ने चली थी और खिलाड़ी की ये हालत हो गई है।
अंजुम ने कहा- मेरे लिए दुआ करो
अंजुम फकीह ने आगे लिखा है- कृपया प्रार्थना करें कि मैं ज्यादा न सोचूं, बस एक पॉजिटिव एटिट्यूड के साथ उड़ना चाहती हूं.... आशा है कि शो में जाने से पहले मैं जल्द ही ठीक हो जाऊंगी... #prayforme #prayformywin #khatronkekhiladi #डर का भय। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 की शूटिंग अर्जेंटीना में हो सकती है और ये शो जुलाई 2023 में टेलिकास्ट हो सकता है। हालांकि इस बारे में अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।












Click it and Unblock the Notifications