'वो चाहते थे कि मैं उनके साथ..,' राजेश खन्ना के साथ लिव इन में रहीं ये एक्ट्रेस, सुपरस्टार ने की थी ऐसी हरकत
Rajesh Khanna and Anju Mahendroo: बॉलीवुड का पहला सुपरस्टार राजेश खन्ना को कहा जाता था। राजेश खन्ना न सिर्फ एक दमदार एक्टर थे बल्कि लड़कियां उन पर मर मिटने को तैयार रहती थीं। राजेश खन्ना के लुक पर लड़कियां अपनी जान छिड़कती थीं। हिंदी सिनेमा की कई लिजेंड्री एक्ट्रेसेस के साथ भी राजेश खन्ना का नाम जुड़ा चुका था।
अंजू महेंद्रू एक्टर राजेश खन्ना के प्यार में पागल थीं
70 के दशक की एक्ट्रेस और मॉडल अंजू महेंद्रू भी राजेश खन्ना के प्यार में पागल थीं। खबर है कि राजेश खन्ना भी अंजू महेंद्रू को काफी पसंद करते थे। कहा जाता है कि दोनों करीब 7 साल तक लिव इन रिलेशनशिप में भी थे।

7 साल तक राजेश खन्ना के साथ लिव इन में रहीं अंजू
अंजू महेंद्रू ने साल 1966 में फिल्म 'कहानी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अंजू ने भले ही फिल्मों में कोई बड़ा रोल नहीं किया लेकिन उनकी चर्चा जरूर होती थी। अंजू 7 साल तक राजेश खन्ना के साथ लिव इन में रहीं और उसके बाद अचानक ही दोनों का ब्रेकअप हो गया था।
अंजू महेंद्रू और राजेश खन्ना का ब्रेकअप
अंजू महेंद्रू और राजेश खन्ना की ब्रेकअप की खबरों ने बी-टाउन में काफी हंगामा मचाया था। वहीं ब्रेकअप के बाद अंजू ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह राजेश खन्ना से क्यों अलग हुई थीं। साथ ही उन्होंने सुपरस्टार भी कई तरह के आरोप भी लगाए थे।
'वो चाहते थे कि मैं उनकी चापलूसी करूं'
अंजू महेंद्रू ने इंटरव्यू में कहा था- राजेश खन्ना चाहते थे कि मैं बाकी लड़कियों की तरह उनके पैर पर गिर जाऊं। वो चाहते थे कि मैं उनकी चापलूसी करूं पर मैंने ऐसा नहीं किया। उनकी फिल्में फ्लॉप हो रही थीं, ऐसे में वो परेशान रहने लगे थे। वो लोगों पर झल्लाने लगे थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो साल 1971 में राजेश खन्ना ने अंजू महेंद्रू को शादी के लिए प्रपोज किया था लेकिन एक्ट्रेस ने साफ मना कर दिया था।
क्रिकेटर गैरी सोबर्स के साथ अंजू की सगाई
अंजू महेंद्रू के मना करने पर राजेश खन्ना झल्ला गए थे और इसके बाद दोनों के बीच झगड़े शुरू हो गए थे। अंजू ने इंटरव्यू में बताया था कि राजेश खन्ना से परेशान होकर ही उन्होंने मशहूर क्रिकेटर गैरी सोबर्स के साथ सगाई कर ली थी। जब राजेश खन्ना को ये बात पता चली थी तो उन्होंने खूब तमाशा किया था।
राजेश खन्ना ने किया था जमकर तमाशा
राजेश खन्ना के इस तमाशे के चलते अंजू ने अपनी सगाई तोड़ ली थी। इस घटना के बाद राजेश खन्ना अपनी कथित गर्लफ्रेंड अंजू को लेकर काफी पॉजेसिव हो गए थे। कहा जाता है कि वह अंजू को काम करने से रोकने लगे थे। यहां तक कि उन्हें घर से निकलने से भी मना करते थे।
'राजेश खन्ना की हरकतों ने किया था परेशान'
राजेश खन्ना की इन हरकतों को देखकर अंजू काफी परेशान रहने लगी थीं। दोनों के बीच मनमुटाव शुरू हो गया था। आखिरकार दोनों ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला कर लिया था। इसी के बाद ही दोनों का ब्रेकअप हो गया था।












Click it and Unblock the Notifications